• Latest
  • Trending
रूस में जॉब चाहने वालों सावधान! ये एक खतरनाक रास्ता है

रूस में जॉब चाहने वालों सावधान! ये एक खतरनाक रास्ता है

October 19, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रूस में जॉब चाहने वालों सावधान! ये एक खतरनाक रास्ता है

वहां जॉब ढूंढ़ते समय सावधान रहें: सरकार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 19, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
रूस में जॉब चाहने वालों सावधान! ये एक खतरनाक रास्ता है

नई दिल्ली। क्या आप रूस में जॉब करने जा रहे हैं या आपको यहां से जॉब ऑफर मिला है? अगर आपका जवाब हां है, तो फिर आपको विदेश मंत्रालय की एजवाइजरी जरूर पढ़नी चाहिए। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीयों को बिना वेरिफिकेशन वाले जॉब ऑफर और पैसों के फायदे का लालच देकर फंसाया जा रहा है, जबकि सरकार रूस में काम कर रहे भारतीयों की रिहाई और उन्हें वापस लाने की कोशिशें जारी रखे हुए है।

भारत सरकार ने रूस जाने वाले अपने नागरिकों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें उन्हें रूसी सेना में शामिल न होने की चेतावनी दी गई और कहा गया कि ऐसा करने से वे जानलेवा खतरों में पड़ सकते हैं। भारतीयों के कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां उन्हें रूसी सेना में भर्ती किया है। सोशल मीडिया पर कई युवाओं ने वीडियो भी शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें जबरन रूसी सेना में भर्ती करके फ्रंटलाइन पर भेज दिया गया।

YOU MAY ALSO LIKE

केंद्रीय भंडारण निगम में 327 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

कनिष्ठ विश्लेषक के 417 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

एडवाइजरी में अलर्ट
सरकार की ये एडवाइजरी ऐसे समय में जारी की गई है, जब भारतीय नागरिकों के रूसी सेना में भर्ती होने की खबरें लगातार आ रही हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुछ लोगों ने पैसे कमाने और बाद में भारत सरकार की मदद से वहां से निकलने की उम्मीद में रूसी सेना में शामिल होने के ऑफर खुद स्वीकार किए हैं।

सरकार ने पिछले दो सालों में भारतीयों को रूस में जॉब ढूंढ़ते समय खतरों को लेकर बार-बार चेतावनी दी है और सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर उन जॉब ऑफर के मामले में जो बिना वेरिफाइड वाले लोगों की तरफ से आते हैं। विदेश मंत्रालय ने फिर से कहा कि यह एक खतरनाक रास्ता है और सरकार इसकी कड़ी मनाही करती है।

रूसी सेना में शामिल होने वालों को मिली सलाह
मंत्रालय ने ऐसे मामलों की ओर भी ध्यान दिलाया है जिनमें भारतीय नागरिकों ने अपनी मर्जी से अपनी नागरिकता छोड़ दी, रूसी पासपोर्ट हासिल किए और फिर रूसी सेना में शामिल हो गए। विदेश मंत्रालय ने कहा, कुछ लोगों ने तो भारतीय अधिकारियों से सलाह लिए बिना ही, थोड़े समय के लिए मिलने वाले पैसों के लालच में ऐसा कर लिया है।

मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे कामों की गंभीरता और उनसे जुड़े खतरों को समझें।

सरकार ने भारतीयों को उन गैर-सरकारी संस्थाओं (जिनमें स्वयंसेवी समूह भी शामिल हैं) से जॉब ऑफर स्वीकार करने के खिलाफ भी आगाह किया है, जो विदेश मंत्रालय के साथ रजिस्टर्ड नहीं हैं। ऐसे में अगर आप भी रूस में जॉब करने के बारे में सोच रहे हैं, तो फिर आपको भी सावधानी बरतनी चाहिए।

रूस में जॉब से जुड़ी इन बातों का ख्याल रखें

केवल उन्हीं एजेंसियों या संस्थाओं के जॉब ऑफर्स स्वीकार करें जो भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ आधिकारिक रूप से रजिस्टर्ड हैं।
किसी भी गैर-रजिस्टर्ड निजी संस्था या एजेंट से बचें।

जॉब कॉन्ट्रैक्ट को रूसी भाषा के बजाय अंग्रेजी या हिंदी में अच्छी तरह समझें, और देखें कि इसमें किसी भी प्रकार की सैन्य सेवा या लड़ाकू गतिविधियों का जिक्र तो नहीं है।

सोशल मीडिया (जैसे यूट्यूब या टेलीग्राम) पर आने वाले उन विज्ञापनों से दूर रहें जो बिना एक्सपीरियंस या क्वालिफिकेशन के रूस में अच्छी सैलरी, हेल्पर/सिक्योरिटी या आसान वीजा का दावा करते हैं।

रूस यात्रा करने से पहले या वहां पहुंचने के बाद किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

अपने पासपोर्ट, वीजा और अन्य ऑरिजन दस्तावेजों को किसी भी अनजान व्यक्ति, कंपनी या स्थानीय कंपनी के पास गिरवी या स्वतंत्र नियंत्रण में न छोड़ें।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation