• Latest
  • Trending
Ashok Leyland

उप्र में इलेक्टि्रक बस निर्माण इकाई लगाएगी अशोक लीलैंड

September 21, 2023
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

उप्र में इलेक्टि्रक बस निर्माण इकाई लगाएगी अशोक लीलैंड

निवेशकों को सुरक्षा और सुविधा की गारंटी : मुख्यमंत्री योगी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 21, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
Ashok Leyland
संजय द्विवेदी

लखनऊ। दुनिया की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड उत्तर प्रदेश में इलेक्टि्रक बस निर्माण की इकाई लगाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में अशोक लीलैंड और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच इस आशय के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश में अशोक लीलैंड का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह आश्चर्य का विषय का था कि 25-30 करोड़ की विशाल आबादी, देश की सबसे बड़े युवा पूंजी वाले राज्य में अब तक अशोक लीलैंड की उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी थी।

आज का दिन ऐतिहासिक
इस लिहाज से आज का दिन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने हर निवेशक को सुरक्षा और सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 6 वर्ष पहले तक जो औद्योगिक समूह यहां आने से परहेज करते थे, आज यहां आने के बाद अपने संस्थान का विस्तार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक लीलैंड का उत्तर प्रदेश में निवेश का निर्णय समयानुकूल है और पूरे हिंदुजा ग्रुप को इसका लाभ मिलेगा। अशोक लीलैंड का यह कदम प्रधानमंत्री पीएम मोदी के विजन के अनुरूप ही है, जहां देश पारंपरिक ईंन्धन विकल्पों पर निर्भरता कम करने के लिए संकल्पित है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

नेट ज़ीरो मिशन
उत्तर प्रदेश सरकार नेट ज़ीरो मिशन के अनुरूप निजी क्षेत्र के निवेश को आकर्षित करने के लिए उत्सुक है। स्वच्छ सार्वजनिक और माल परिवहन के माध्यम से उत्सर्जन को कम करना उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार, इलेक्टि्रक वाहनों के निर्माण एवं परिचालन की दिशा में लगातार काम कर रही है। हमने इस संबंध में राज्य की नीति भी जारी की है।

Ashok Leyland

सर्वाधिक ईवी उत्तर प्रदेश में पंजीकृत
आज सर्वाधिक ईवी उत्तर प्रदेश में पंजीकृत हैं। अब हम अधिकाधिक चार्जिंग स्टेशनों को विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। यूपीएसआरटीसी के बेड़े में इलेक्टि्रक वाहन शामिल कर रहे हैं। विभिन्न नगरों में ईवी संचालित हो रही है।

अशोक लीलैंड की 75वीं वर्षगांठ
एमओयू हस्ताक्षरित होने के अवसर पर मौजूद अशोक लीलैंड के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा कि हम इस वर्ष अशोक लीलैंड की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। राज्य में एक विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करना इसे आकार देने की हमारी प्रतिबद्धता को व्यक्त करता है। आज उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक माहौल उद्योगों के विकास के अनुकूल है और कंपनी इसका पूरा लाभ उठाने को तत्पर है। धीरज हिंदुजा ने कहा कि हमने पहली बार इसी साल 10 अगस्त को यूपी ने निवेश के लिए बातचीत की थी।

36 दिन के भीतर सब कुछ तय
महज 36 दिन के भीतर सब कुछ तय हो गया। मुख्यमंत्री जी की इस टीम की तरह और राज्यों में भी अगर काम हो, तो उद्योग जगत का परिदृश्य ही बदल जायेगा। धीरज हिंदुजा ने त्वरित निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री व उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

उत्तर प्रदेश ‘डायनेमिक स्टेट’ बना
उन्होंने प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आज उत्तर प्रदेश ‘डायनेमिक स्टेट’ बन गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की यह नवीन इकाई आगामी 18 माह में प्रारंभ हो जाएगी। चरणबद्ध रूप से यहां ई-मोबिलिटी के विभिन्न आयामों पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हम आने वाले वर्षों में डीजल बसों और वाणिज्यिक वाहनों के अपने पूरे बेड़े को इलेक्टि्रक और अन्य वैकल्पिक ईंन्धन में बदलने की योजना पर काम कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि अशोक लीलैंड का उत्तर प्रदेश में इकाई स्थापित करने का निर्णय कंपनी की ताकत को और बढ़ाएगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation