नई दिल्ली। बचपन से लेकर राजनीति के सबसे बड़े मंच तक पहुंचने वाले नरेंद्र मोदी के सफर में 25 साल का एक और पड़ाव जुड़ गया है। चाय वाले छोटू नरेंद्र से पीएम नरेंद्र मोदी तक का ये सफर, भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्हें 7 अक्टूबर 2026 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाले 25 साल पूरे होंगे। इसी खास मौके को बीजेपी ने सिर्फ जश्न के तौर पर नहीं, बल्कि ‘सेवा’ से जोड़ने का फैसला है। 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’पूरे देश में एक महीने तक चलेगा।
इस दौरान रक्तदान, सफाई अभियान का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों को करनेे का एकमात्र लक्ष्य जनसेवा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि आम जनता के लिए ही सभी शिविर महीने भर लगाए जाएंगे, जिसका लाभ जन-जन ले सकता है।
स्कूलों में ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई और अलग-अलग जगहों पर मोदी सरकार के कामों को दिखाने वाले कार्यक्रम आयोजित हुए।














