• Latest
  • Trending
expressway

नेशनल और एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता जांचेगा थर्ड पार्टी ऑडिटर

September 21, 2026
तिरुपति बालाजी मंदिर में योगी आदित्यनाथ ने की स्पेशल पूजा

तिरुपति बालाजी मंदिर में योगी आदित्यनाथ ने की स्पेशल पूजा

September 21, 2026
तमिलनाडु में शुरू हुआ 'नमक' आंदोलन, समुद्र में खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे लोग

तमिलनाडु में शुरू हुआ ‘नमक’ आंदोलन, समुद्र में खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे लोग

September 21, 2026
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

तिरूपति से शिवमोगा तक चल सकती है वंदे भारत ट्रेन

September 21, 2026
केरल बेस्ट स्टूडेंट फार्मर अवॉर्ड

खेती के शौक ने स्कूली छात्र को दिलाया अवॉर्ड और नया घर

September 21, 2026
भारत में बुलेट ट्रेन का सपना तेजी से ले रहा आकार

भारत में बुलेट ट्रेन का सपना तेजी से ले रहा आकार

September 21, 2026
मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन 2027

‘मेड इन इंडिया’ के पहले हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर पूरी दुनिया की नजर

September 21, 2026
रेल

पश्चिम बंगाल, बिहार व यूपी के लिए 675 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

September 21, 2026
रूस ने दिया भारत को हाई स्पीड इवोल्गा ट्रेन का ऑफर

रूस ने दिया भारत को हाई स्पीड इवोल्गा ट्रेन का ऑफर

September 21, 2026
नोएडा सबसे ऊंचा एलिवेटेड रोड

नोएडा में बनेगा सबसे ऊंचा एलिवेटेड रोड

September 21, 2026
गंगा पर बनेगा कनेक्टिविटी का नया कॉरिडोर

गंगा पर बनेगा कनेक्टिविटी का नया कॉरिडोर

September 21, 2026
यमुना एक्सप्रेसवे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे लिंक

फरीदाबाद-मेरठ से आगरा-लखनऊ का सफर होगा आसान

September 21, 2026
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी का सर्वे शुरू

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी का सर्वे शुरू

September 21, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नेशनल और एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता जांचेगा थर्ड पार्टी ऑडिटर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 21, 2026
in इंफ्रास्ट्रक्चर
0
expressway

नई दिल्ली। एक्सप्रेसवे और नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट्स में काम की क्वालिटी को लेकर उठे सवालों और समय से पहले खराब होने की चिंताओं को देखते हुए, सड़क परिवहन मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। मिनिस्ट्री अब लगभग 5,000 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे और हाईवे के निर्माण शुरू होने से लेकर प्रोजेक्ट पूरा होने तक निरीक्षण और जांच के लिए एक थर्ड-पार्टी निरीक्षण एजेंसी (टीपीआईए) नियुक्त करेगा। एजेंसी को शुरू में तीन साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा।

ये एजेंसी करेगी हाइवे का ऑडिट
मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि सड़क परिवहन मंत्रालय ने पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत आने वाली इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) को शामिल करने का फैसला किया है। यह एजेंसी मुख्य रूप से एक्सप्रेसवे, छह-लेन और चार-लेन वाले नेशनल हाईवे का ऑडिट करेगी। अभी, थर्ड-पार्टी क्वालिटी ऑडिट स्वतंत्र क्वालिटी ऑडिटर्स के माध्यम से किए जाते हैं, जो ज्यादातर एनएचएआई और अन्य एजेंसियों की ओर से सूचीबद्ध रिटायर्ड सरकारी इंजीनियर होते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

नोएडा में बनेगा सबसे ऊंचा एलिवेटेड रोड

गंगा पर बनेगा कनेक्टिविटी का नया कॉरिडोर

सरकार ने क्यों लिया ये फैसला
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में देश के पहले प्रमुख हाईवे विकास कार्यक्रम, ‘गोल्डन क्वाड्रिलैटरल’ के निर्माण के दौरान थर्ड-पार्टी क्वालिटी चेक का काम किया था। हाल के वर्षों में, नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट्स में कमियों के मामले बढ़े हैं जो कि चिंता का विषय बन गए हैं क्योंकि इनकी जनता ने आलोचना भी की है। अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्र ऑडिटर्स से खराब फीडबैक मिलने के कारण यह नया कदम उठाना जरूरी था।

क्या कह रहे अधिकारी
अफसरों ने बताया कि एजेंसी को 770 किलोमीटर एक्सप्रेसवे, 2,200 किलोमीटर छह-लेन हाईवे और 1,000-1,000 किलोमीटर चार-लेन और दो-लेन वाले नेशनल हाइवे के निरीक्षण का काम सौंपा जाएगा। इस साल की शुरुआत में, पीएमओ ने सड़क परिवहन मंत्रालय को निर्देश दिया था कि उच्च गुणवत्ता वाला काम सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र थर्ड-पार्टी ऑडिट शुरू किया जाए।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation