• Latest
  • Trending
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

अपनी मुद्रा में व्यापार, दुनिया से दोगुनी रफ्तार

September 21, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अपनी मुद्रा में व्यापार, दुनिया से दोगुनी रफ्तार

मोदी बोले-भारत में स्टार्टअप क्रांति हो रही, ब्रिक्स के जरिये पूरी दुनिया तक पहुंचना है

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 21, 2026
in the blitz
0
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली। वैश्विक कारोबार में डॉलर का दबदबा कम करने की दिशा में ब्रिक्स देशों ने स्थानीय मुद्राओं में व्यापार व भुगतान बढ़ाने पर जोर दिया। नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन से पूर्व ब्रिक्स बिजनेस फोरम में रूस, भारत व ईरान स्थानीय मुद्रा में व्यापार पर एकमत दिखे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि बिक्स के सभी देशों को आपसी व्यापार डॉलर के बदले स्थानीय मुद्राओं में करना चाहिए। वहीं, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ब्रिक्स देशों को स्थानीय मुद्राओं में व्यापार करने के लिए डिजिटल भुगतान प्रणालियों को आपस में जोड़ा जाना चाहिए।

ब्रिक्स के सबसे बड़े बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के बढ़ते आर्थिक प्रभाव को रेखांकित करते हुए कहा कि समूह व उसके साझेदारों के 21 देशों के परिवार का आर्थिक विकास दुनिया के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। 2006 में चार देशों से शुरू हुआ समूह दुनिया की 50% आबादी, 25% कारोबार व 40% जीडीपी का प्रतिनिधित्व करता है। इसका बढ़ता आकार, तेज रफ्तार इसकी ताकत को दिखाता है।

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में स्टार्टअप क्रांति हो रही है। यहां दो लाख स्टार्टअप्स हैं। उन्होंने यूपीआई तकनीक को बड़ी ताकत बताते हुए कहा, हमें ब्रिक्स के जरिये पूरी दुनिया तक पहुंचना है।

दुनिया की ऊर्जा व खाद्य सुरक्षा में योगदान
पुतिन ने कहा, अर्थव्यवस्था हमेशा बदलती रहती है और अब आर्थिक विकास के नए केंद्र सामने आ रहे हैं।
हम दुनिया की ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा में योगदान देने के लिए तैयार हैं। पुतिन ने उत्तर-दक्षिण ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर जैसे भरोसेमंद लॉजिस्टिक्स हब बनाने में भी मदद की बात कही।

व्यापार के नए मार्ग तैयार करने का सुझाव
राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले कुछ समय से सऊदी, हुती संघर्ष के कारण संकट में आए बाब अल मंदेब रूट के विकल्प के रूप में आर्कटिक ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर बनाने में मदद करने का वादा किया। इससे एशिया और यूरोप के बीच सस्ता, छोटा व्यापारिक रास्ता तैयार हो सकेगा।

BRICS स्थानीय मुद्रा में व्यापार

जुल्म के आगे न दबेंगे, न झुकेंगे
ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने अमेरिका और इसरायल पर निशाना साधते हुए कहा कि ईरान जुल्म के आगे नहीं झुकेगा और अपने अधिकारी के लिए संघर्ष जारी रखेगा। हम कभी उनके सामने घुटने नहीं टेकेंगे। उन्होंने धार्मिक नेताओं व बुद्धिजीवियों से मुलाकात में यह बात कही। उन्होंने नागरिकों की मौत, स्कूलों व अस्पतालों को निशाना बनाए जाने का मुद्दा भी उठाया।

विदेशी मुद्रा पर निर्भरता से दबाव में व्यापार
पेजेश्कियन ने कहा, विदेशी मुद्राओं पर वैश्विक निर्भरता से अंतरराष्ट्रीय व्यापार राजनीतिक दबावों और प्रतिबंधों के चंगुल में फंस गया है। इससे छुटकारा पाने के लिए ब्रिक्स देशों को अपनी मुद्राओं में व्यापार को बढ़ाने पर जोर देना होगा। ब्रिक्स को व्यापार, निवेश व संयुक्त वित्तपोषण का अधिक एकीकृत नेटवर्क बनाना चाहिए।

आर्थिक झटकों से सुरक्षित रहेगा व्यापार
पेजेश्कियन ने कहा, राष्ट्रीय मुद्राओं के अधिक उपयोग और जोखिम प्रबंधन के ठोस तंत्र से ब्रिक्स देशों का आपसी व्यापार बाहरी आर्थिक झटकों से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ब्रिक्स के सभी देश सहमत हैं कि सदस्य देशों के बीच व्यापार राष्ट्रीय मुद्राओं में होना चाहिए।

दुनिया का आधा भुगतान यूपीआई से

पीएम मोदी ने कहा, भारत की ओर से विकसित यूआई ने पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर वित्तीय समावेशन और डिजिटल लेनदेन को नई गति दी है। आज दुनिया में करीब 50 प्रतिशत रियल टाइम भुगतान इसी तकनीक से होते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, भारत ने इस डिजिटल लेयर पर समाधान तैयार करने के लिए उद्योग और स्टार्टअप्स को खुला इकोसिस्टम उपलब्ध कराया। कई देश भारत के इस डिजिटल इकोसिस्टम को अपना रहे हैं। अन्य ब्रिक्स देश भी भारत के अनुभव के आधार पर अपने देशी के लिए नए समाधान तैयार कर सकते हैं।

होर्मुज… समुद्री रास्ते सुरक्षित होंगे तो वैश्विक व्यापार बढ़ेगा
होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने समुद्री सुरक्षा पर जोर दिया। पीएम ने कहा, वैश्विक व्यापार तभी आगे बढ़ सकता है, जब समुद्री रास्ते सुरक्षित हों, आपूर्ति के चैनल खुले रहें और यात्री सुरक्षित हों। इसलिए, भारत आवागमन की आजादी और समुद्री यात्रियों की सुरक्षा का पूर्ण समर्थक है। पीएम ने जब यह बात कही तब ईरान के राष्ट्रपति मसूद भी वहां मौजूद थे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation