नई दिल्ली। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईपीबीएस) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी ) में क्लर्क, ऑफिसर स्केल-1, 2 और 3 के कुल 13,441 पदों पर बंपर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार 21 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से होगा।
एसएससी जेई भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 1748 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। बीटेक डिग्री या इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का अंतिम चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) चरण-1 और चरण-2 के आधार पर किया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के तहत ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट स्तर के 5165 पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 12वीं पास और स्नातक उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर पदवार डिटेल्स देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी 1 व सीबीटी 2) के आधार पर होगा।














