नई दिल्ली । टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के नवनियुक्त सीईओ अधिकारी तेवोल्दे गेब्रेमरियम ने कार्यभार संभाल लिया है। टाटा समूह और एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन निवर्तमान सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने एक टाउनहॉल में गेब्रेमरियम का स्वागत किया।
गेब्रेमरियम की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब एयर इंडिया में सुरक्षा को लेकर काफी चिंताएं हैं। पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना से इस साल अगस्त में एक पायलट के नशीले दवाओं के सेवन की बात सामने आने तक सुरक्षा से संबंधित कई चुनौतियां सामने आ चुकी हैं। साथ ही पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का दबाव भी है।














