नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। बैठक में राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण ऊर्जा और शहरी विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में असम की दीर्घकालिक बिजली जरूरतों और केंद्रीय बिजली उत्पादन केंद्रों से राज्य को मिलने वाली बिजली के आवंटन को अधिक तर्कसंगत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। गुवाहाटी में भूमिगत केबल के जरिए बिजली वितरण व्यवस्था और प्राकृतिक गैस के बेहतर उपयोग तथा गैस आधारित बिजली उत्पादन के लिए इसकी कीमत से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। अर्बन चैलेंज फंड के तहत असम सरकार की ओर से प्रस्तुत प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया।














