• Latest
  • Trending
दिव्यास्त्र एमके 3 जेट संचालित लॉइटिंग म्यूनिशन

सुसाइड ड्रोन ‘दिव्यास्त्र एमके3’ की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल

September 7, 2026
भारत और जापान के बीच समुद्री सुरक्षा समझौता, पाकिस्तान को बड़ा झटका

भारत और जापान के बीच समुद्री सुरक्षा समझौता, पाकिस्तान को बड़ा झटका

September 7, 2026
रेस्ट ग्लाइड किट जगुआर विमान

भारतीय वायु सेना के जगुआर जेट में लगेगी इजराइली किट

September 7, 2026
PGB-500 बम का SU-30MKI पर होगा परीक्षण, बढ़ेगी भारत की स्वदेशी स्ट्राइक क्षमता

भारत जल्द टेस्ट करेगा 500 किलो का बंकर बस्टर बम, कांप उठेगा पाकिस्तान

September 7, 2026
छठी पॉसिटिव स्वदेशीकरण लिस्ट

मिसाइल, टैंक, रडार समेत भारत अब खुद बनाएगा 405 जरूरी रक्षा सामान

September 7, 2026
भारतीय मोबाइल फोन ब्रांड

अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल ब्रांड : अश्विनी वैष्णव

September 7, 2026
जनरल धीरज सेठ को नेपाल आर्मी का मानद जनरल रैंक, 1950 से चली आ रही परंपरा

सेना प्रमुख धीरज सेठ नेपाली सेना के मानद जनरल पद से सम्मानित

September 7, 2026
डीआरडीओ मिसाइल और रणनीतिक सिस्टम प्रोजेक्ट्स

रणनीतिक हथियारों के विकास व उत्पादन की दिशा में लंबी छलांग की तैयारी

September 7, 2026
चिनाब रेल ब्रिज पर वंदे भारत एक्सप्रेस

एफिल टावर से ऊंचे ब्रिज पर फुल स्पीड से दौड़ रही वंदे भारत

September 7, 2026
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 7, 2026
भारत-जापान रोजगार और कौशल सहयोग

तीन लाख भारतीयों को जापान में मिलेगी नौकरी

September 7, 2026
nirmala-sitharaman

भारतीय कंपनियों की भरमार

September 7, 2026
daily-news

सात दिन का भारत, देश की प्रगति का साप्ताहिक लेखा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सुसाइड ड्रोन ‘दिव्यास्त्र एमके3’ की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 7, 2026
in नया-भारत
0
दिव्यास्त्र एमके 3 जेट संचालित लॉइटिंग म्यूनिशन

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्टि्रयल कॉरिडोर में स्थित कावा यूएवी प्राइवेट लिमिटेड (होवरइट) ने ‘दिव्यास्त्र एमके 3’ नामक अगली पीढ़ी के जेट-संचालित लॉइटिंग म्यूनिशन यानी सुसाइड ड्रोन की पहली सफल टेस्टिंग की। कंपनी के अनुसार यह भारत के इतिहास में पहली बार है जब पूरी तरह स्वदेशी डिजाइन, विकास और निर्माण वाला लॉइटिंग म्यूनिशन तैयार किया गया है। इसमें भारतीय जेट इंजन लगा है। टेस्टिंग उत्तर प्रदेश के एक निर्धारित एयर स्टि्रप पर हुई।

यह एक ऐसा सिस्टम है जो लक्ष्य की तलाश में लंबे समय तक हवा में घूम सकता है। सही समय पर सटीक हमला कर सकता है। अब तक भारत में इस तरह के सिस्टम या तो विदेशी तकनीक पर निर्भर थे या फिर पारंपरिक प्रोपेलर इंजन वाले थे। दिव्यास्त्र एमके 3 ने इस कमी को पूरा करते हुए जेट इंजन की ताकत को स्वदेशी रूप में जोड़ा है।

YOU MAY ALSO LIKE

अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल ब्रांड : अश्विनी वैष्णव

सेना प्रमुख धीरज सेठ नेपाली सेना के मानद जनरल पद से सम्मानित

स्वदेश की सफलता
इस म्यूनिशन को डीजी प्रोपल्शन कंपनी के जेट इंजन से ताकत मिली है। उड़ान के दौरान इंजन का प्रदर्शन सभी मानकों पर खरा उतरा। कंपनी का कहना है कि यह इंजन अब मिशन के लिए पूरी तरह सक्षम साबित हो चुका है और दिव्यास्त्र एमके 3 पर उपयोग के लिए उपयुक्त है। यह उपलब्धि सिर्फ एक उड़ान नहीं बल्कि भारतीय एयरोस्पेस और डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम के लिए एक बड़ी मान्यता है। अब तक जेट इंजन जैसी जटिल तकनीक मुख्य रूप से विदेशी कंपनियों के पास मानी जाती थी। डीजी प्रोपल्शन और होवरइट ने दिखाया कि भारतीय इंजीनियरिंग इस क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर हो सकती है।

‘दिव्यास्त्र एमके 3’ कार्यक्रम की शुरुआत 2026 के शुरूआत में हुई थी। महज एक कैलेंडर वर्ष के अंदर ही यह जेट-संचालित लॉइटिंग म्यूनिशन आसमान में उड़ने में सफल हो गया। यह गति और फोकस भारतीय डिफेंस स्टार्टअप्स की क्षमता को दर्शाता है। कंपनी के सह-संस्थापकों ने कहा कि यह सिर्फ टेस्ट फ्लाइट नहीं बल्कि एक इरादे का एलान है। भारत ने साबित कर दिया है कि वह अपने ही सीमाओं के अंदर जेट-संचालित सटीक स्ट्राइक सिस्टम की कल्पना, इंजीनियरिंग और उड़ान पूरी तरह कर सकता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation