• Latest
  • Trending
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

17 खेलों के मेधावी खिलाड़ियों से मांगे गए आवेदन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

पुणे। खेल के मैदान में आपने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और अब अच्छी नौकरी ढूंढ़ रहे हैं, तो आपके लिए गोल्डन चांस है। पुणे आयकर विभाग में वैकेंसी निकली हैं। खिलाड़ियों के लिए यहां स्टेनोग्राफर, टैक्स असिस्टेंट, एमटीएस कैडर में रिक्तियां आई हैं। इसके लिए कार्यालय, प्रधान मु्ख्य आयकर आयुक्त की तरफ से आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन www.incometaxindia.gov.in पर जारी किया गया है। आवेदन भी चल रहे हैं।

यह भर्ती एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी, स्विमिंग, वॉलीबॉल, पैरा-स्पोर्ट्स, टेनिस, योगासान को मिलाकर 17 खेलों के मेधावी खिलाड़ियों के लिए है जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, इंटर यूनिवर्सिटी या खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व किया हो। सबसे ज्यादा रिक्तियां एथलेटिक्स में हैं, 20। इसके बाद 12 पोस्ट वॉलीबॉल में हैं। इस भर्ती में कैंडिडेट्स लास्ट डेट 15 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

केंद्रीय भंडारण निगम में 327 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

कनिष्ठ विश्लेषक के 417 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

रिक्तियां और सैलरी

पद- कुल रिक्तियां-सैलरी
स्टेनोग्राफर (ग्रेड-II) (स्टेनो)- 06 लेवल-04- 25,500-81,100
टैक्स असिस्टेंट -40 लेवल-04- 25,500-81,100
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) -39 लेवल-01- 18,800-56,900
कुल -85

योग्यता क्या चाहिए?

स्टेनोग्राफर ग्रेड II (स्टेनो): मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो। अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 18 से 27 वर्ष तक होनी चाहिए।

टैक्स असिस्टेंट (टीए): मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री पूरी की हो या समकक्ष योग्यता हासिल की हो। एज लिमिट 18-27 साल तक हो।

मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस): 10वीं पास या समकक्ष योग्यता हासिल की हो। उम्र सीमा 18-25 वर्ष तक तय की गई है।

शैक्षिक योग्यता और एज लिमिट के अलावा अभ्यर्थियों के पास खेल से जुड़े सर्टिफिकेट सक्षम प्राधिकारी द्वारा सर्टिफिकेट भी होने चाहिए। इसके लिए फॉर्म 1 से 5 प्रारूप रखे गए हैं। फॉर्म -1 अंतर्राष्ट्रीय संबंधित खेल के राष्ट्रीय संघ के सचिव द्वार, फॉर्म-2 राष्ट्रीय संघ या राज्य संघ के सचिव द्वारा, इंटर यूनिवर्सिटी फॉर्म-3 में विश्वविद्यालय के खेल डीन/प्रभारी द्वारा, फॉर्म-4 में राज्य के लोक शिक्षण/शिक्षा निदेशालय के खेल निदेशक/उप निदेशक और फॉर्म -5 में भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकृत अधिकारी द्वारा प्रमाणित होना चाहिए।

सेलेक्शन कैसे होगा?

आयकर विभाग की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन खेल उपलब्धियों और पोस्ट पर आधारित स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। सबसे पहले प्रेफरेंस देखी जाएगी। पहली प्राथमिकता में वे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतनिधित्व किया है। इसके बाद दूसरे प्रेफरेंस में राष्ट्रीय खेल महासंघों द्वारा आयोजित सीनियर या जूनियर चैंपियनशिप/नेशनल गेम्स में टॉप 3 में स्थान प्राप्त किया हो।

तीसरे प्रेफरेंस में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट या खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स टॉप 3 में आए हों। इसी तरह अन्य प्राथमिकता रखी गई हैं। इसके बाद खेल सर्टिफिकेट देखें जाएंगे। अगले चरण में स्किल टेस्ट और आखिरी चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पुलिस वेरिफिकेशन होगा।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को ₹200 एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। यह ऑनलाइन भरी जाएगी। एक बार फीस का भुगतान होने के बाद यह रिफंड नहीं होगी। ध्यान रखें कि जो अभ्यर्थी इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं, वो आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन संबंधित प्रक्रिया पूरी कर लें। अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation