• Latest
  • Trending
जबलपुर-रायपुर के बीच बनेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे

जबलपुर-रायपुर के बीच बनेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे

August 24, 2026
मक्का की कम बुवाई से एथेनॉल होगा महंगा लेकिन नहीं घटाया जाएगा उत्पादन

अब पॉपकॉर्न का बीज भी अपना

August 24, 2026
daily-news

आज की बड़ी खबरें 24 अगस्त 2026

August 24, 2026
गोबरधन योजना 2026: 23,731 करोड़ का बजट, 10 साल तक तय CBG कीमत और गांवों को बड़ा फायदा

गोबर अब 2,110 रुपये का सौदा है

August 24, 2026
भारत-अमेरिका

युद्धों के बीच मोदी की मजबूत संवाद नीति का दिखा प्रभाव कश्मीर पर बदली अमेरिकी भाषा भारत की बढ़ती साख का संदेश

August 24, 2026
trump

ट्रंप के बयान से पस्त हुआ विपक्ष का ‘ईवीएम विलाप’ और ‘वोट चोरी’ का नैरेटिव

August 24, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

कोलाहल का अखाड़ा न बने संसद

August 24, 2026
पूर्वोत्तर भारत में हरित विकास और स्वास्थ्य क्रांति, स्वच्छ ऊर्जा से बेहतर हो रहा गांवों का जीवन

ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा नॉर्थ ईस्ट

August 24, 2026
ब्रिटिश शासन और भारत विभाजन के इतिहास की कानूनी पड़ताल, राकेश द्विवेदी की पुस्तक का विश्लेषण

साम्राज्य की जिरह

August 24, 2026
छात्रों

विदेश में पढ़ाई चुनने वाले भारतीय छात्रों पर एनईपी का असर

August 24, 2026
वैल्यू चेन क्या है? प्रोसेसिंग से मार्केटिंग तक कैसे बढ़ती है उत्पाद की कीमत

‘वैल्यू चेन’ से बदल रही यूपी के कारीगरों की तकदीर

August 24, 2026
metro

गाजियाबाद- जेवर कॉरिडोर में होंगे 11 नमो भारत और 18 मेट्रो स्टेशन

August 24, 2026
DDA कर्मयोगी आवास योजना: सरकारी कर्मचारियों को 25% छूट पर मिलेंगे 1224 रेडी-टू-मूव फ्लैट

दिल्ली में नौकरीपेशा वर्ग के लिए घर खरीदने का सुनहरा मौका

August 24, 2026
Monday, August 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जबलपुर-रायपुर के बीच बनेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे

केंद्र ने दी मंजूरी, रायपुर से भोपाल का सफर 6-7 घंटे में होगा पूरा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 24, 2026
in वेस्ट
0
जबलपुर-रायपुर के बीच बनेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे

ब्लिट्ज ब्यूरो

कबीरधाम। केंद्र सरकार ने जबलपुर-भोपाल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और जबलपुर-मंडला-छत्तीसगढ़ सीमा-कवर्धा-सिमगा-रायपुर 6-लेन मार्ग परियोजना को मंजूरी दे दी है। परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ सीमा से कवर्धा, बेमेतरा और सिमगा होते हुए रायपुर तक के मार्ग को 6-लेन एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित किया जाएगा। क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने परियोजना की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।

15 हजार करोड़ का बजट, कई शहर जुड़ेंगे

YOU MAY ALSO LIKE

भागवत बोले- जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

90 साल बाद एएसआई फिर शुरू करेगा बौद्ध स्तूप की खोदाई

सांसद संतोष पांडेय के अनुसार, केंद्र सरकार ने पूरी परियोजना के लिए 15 हजार करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है। प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे मध्य प्रदेश में भोपाल, सागर, दमोह, जबलपुर और मंडला से होते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा। इसके बाद यह कवर्धा, बेमेतरा और सिमगा होते हुए रायपुर से जुड़ेगा।

नए एक्सप्रेसवे के बनने से भोपाल और रायपुर के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। वर्तमान में रायपुर से भोपाल पहुंचने में करीब 14 से 15 घंटे लगते हैं। परियोजना पूरी होने के बाद यह सफर घटकर करीब 6 से 7 घंटे रह जाने का दावा किया गया है।

वहीं, जबलपुर से रायपुर की यात्रा भी आसान होगी। वर्तमान में दोनों शहरों के बीच करीब 7 से 8 घंटे लगते हैं, जबकि प्रस्तावित 6-लेन कॉरिडोर बनने के बाद यह समय 3.5 से 4 घंटे तक आने की उम्मीद है।

मध्य भारत के लिए बनेगा अहम कॉरिडोर

सांसद पांडेय ने इसे मध्य भारत की महत्वपूर्ण लाइफलाइन बताते हुए कहा कि जबलपुर से छत्तीसगढ़ सीमा, चिल्फीघाटी, कवर्धा होते हुए रायपुर तक बनने वाला यह कॉरिडोर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच प्रमुख व्यापारिक मार्ग को और मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। साथ ही दोनों राज्यों के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन भी आसान होगा।

‘विकसित भारत’ के संकल्प को मिलेगी गति

सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकसित हो रहे मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में मध्य भारत में कनेक्टिविटी का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना ‘विकसित भारत’ के संकल्प को गति देने वाला महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation