ब्लिट्ज ब्यूरो
तिरुवनंतपुरम। केरल में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार अनूठा प्रदर्शन सामने आया है। विगत दिवस तिरुवनंतपुरम के सचिवालय के बाहर लोअर प्राइमरी स्कूल टीचर (एलपीएसटी) रैंक होल्डर्स ने घास खाकर विरोध जताया। सचिवालय के बाहर जुटे एलपीएसटी रैंक होल्डर्स ने कहा कि पीएससी रैंक लिस्ट में शामिल होने के बावजूद उन्हें अपॉइंटमेंट ऑर्डर नहीं मिले हैं। यह प्रोटेस्ट ऐसे वक्त पर सामने आया है जब लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी खुद शिक्षा व्यवस्था की स्थिति और युवाओं को नौकरी नहीं मिलने के मुद्दे को खूब उठा रहे हैं।
10 दिन से चल रही भूख हड़ताल
तिरुवनंतपुरम में सचिवालय के बाहर प्रदर्शन में शामिल एक प्रोटेस्टर ने कहा कि हम यहां प्रोटेस्ट कर रहे हैं। भूख हड़ताल शुरू हुए 10 दिन हो गए हैं। यह दुख की बात है कि सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही है या हमें इस बारे में बात करने के लिए सकारात्मक बातचीत के लिए भी नहीं बुला रही है कि हम इस बारे में क्या कर सकते हैं। पहले उन्होंने हमसे कहा था कि अगर वे पावर में आए, तो वे हमारी जरूरतें पूरी करेंगे और जो भी जरूरी होगा वह करेंगे। हम अपनी मांगें रख रहे हैं। हमने इन पोस्ट के लिए बहुत मेहनत की है। अगर कल हमारे साथ ऐसा हो रहा है, तो सरकार को कम से कम हमें बुलाना चाहिए।














