ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। मशहूर पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट नैशविल सॉन्गराइटर्स हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की (36 वर्ष) गीतकार बन गई हैं। अपने डेब्यू एल्बम की 20वीं सालगिरह के मौके पर उन्हें ‘कंटेंपरेरी सॉन्गराइटर’ कैटेगरी में चुना गया है। इससे पहले वे न्यूयॉर्क के ‘सॉन्गराइटर्स हॉल ऑफ फेम’ में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की महिला सिंगर बनी थीं।
इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद टेलर ने आभार जताते हुए कहा, ‘बचपन से ही नैशविल मेरे लिए सपनों का नैशविल सॉन्गराइटर्स हॉल ऑफ फेम शहर रहा है। यह एक ऐसी जगह है जो कड़ी मेहनत, लगन और कल्पनाशीलता को सम्मान देती है। जिस शहर से मैं इतना प्यार करती हूं, उससे यह सम्मान पाना मेरे लिए बेहद खूबसूरत अहसास है।’ 1970 में स्थापित इस हॉल ऑफ फेम में इस साल टेलर के अलावा सॉन्गराइटर लायल लोवेट, कंटम्परेरी सॉन्गराइटर शॉन कैप और ली थॉमस मिलर व बूस चैनल को भी शामिल किया जा रहा है। अब तक इस हॉल ऑफ फेम में लगभग 254 लोगों को सम्मानित किया जा चुका है।













