• Latest
  • Trending
g20-india

जी20 की मेजबानी ने बदली भारत की छवि

September 12, 2023
न्यूजीलैंड में पढ़ाई का मौका, छात्रों को मिलेगी 14 लाख तक की स्कॉलरशिप !

न्यूजीलैंड में पढ़ाई का मौका, छात्रों को मिलेगी 14 लाख तक की स्कॉलरशिप !

July 27, 2026
फिजिक्स ओलंपियाड में भारत ने जीते 5 गोल्ड मेडल, पीएम ने दी बधाई

फिजिक्स ओलंपियाड में भारत ने जीते 5 गोल्ड मेडल, पीएम ने दी बधाई

July 27, 2026
‘मिस्ड कॉल’ से आया आइडिया, एमआईटी के छात्र ने बना दी 8300 करोड़ की कंपनी

‘मिस्ड कॉल’ से आया आइडिया, एमआईटी के छात्र ने बना दी 8300 करोड़ की कंपनी

July 27, 2026
जीएमसी श्रीनगर में भी 50 सीटें बढ़ीं

जीएमसी श्रीनगर में भी 50 सीटें बढ़ीं

July 27, 2026
जीएमसी श्रीनगर में भी 50 सीटें बढ़ीं

बिहार के 2 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 80 सीटें बढ़ीं

July 27, 2026
neet-exam

नीट-यूजी का रिजल्ट घोषित, 20 लाख परीक्षार्थियों में से 11.21 लाख क्वालिफाई

July 27, 2026
दिल्ली कैंट में असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू

दिल्ली कैंट में असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू

July 27, 2026
विश्वविद्यालय व कॉलेजों में सबसे ज्यादा एडमिशन आर्ट्स स्ट्रीम में

विश्वविद्यालय व कॉलेजों में सबसे ज्यादा एडमिशन आर्ट्स स्ट्रीम में

July 27, 2026
इंजीनियरिंग वाले बन सकते हैं आर्मी में लेफ्टिनेंट

इंजीनियरिंग वाले बन सकते हैं आर्मी में लेफ्टिनेंट

July 27, 2026
कुछ दूरी तय की, अभी लंबा सफर बाकी है

कुछ दूरी तय की, अभी लंबा सफर बाकी है

July 27, 2026
सुपर ह्यूमन AI जल्द होगा हकीकत? डेमिस हसाबीस ने AGI को लेकर दी बड़ी चेतावनी

आने वाला है सुपर ह्यूमन एआई

July 27, 2026
डॉ. श्रीनिवास तुम्मला पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव नियुक्त

डॉ. श्रीनिवास तुम्मला पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव नियुक्त

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जी20 की मेजबानी ने बदली भारत की छवि

भारत की आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर जी20 के माध्यम से गौरवान्वित करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 12, 2023
in दृष्टिकोण
0
g20-india

भारत की आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर जी20 के माध्यम से गौरवान्वित करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। भारत ने जी20 की मेजबानी में इन बैठकों का स्वरूप ही बदल दिया है। जी20 की बैठकें पहले बंद कमरों की बैठकें मानी जाती थीं लेकिन अब पीएम मोदी के विजन ने इस सोच को और ज्यादा बदल दिया है तथा इनमें पहली बार जनता की भागीदारी हो, यह सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था भी विश्व के अन्य देशों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

वैश्विक आर्थिक संगठनों की रिपोर्टें यह बताती हैं कि डगमगाती वैश्विक अर्थव्यवस्था के बीच भारत अधिक मजबूत स्थिति में है। हाल ही में 31 अगस्त को प्रकाशित राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल से जून 2023 की तिमाही में भारत की विकास दर 7.8 फीसद रही है जो दुनिया में सर्वाधिक है। यहां यह भी जिक्र करना जरूरी हो जाता है कि गत 22 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग में कहा था कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में चुनौतियों और उथल–पुथल के दौर के बीच भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। इस समय एक मजबूत आर्थिक देश के रूप में दुनिया के सामने भारत अपना शानदार प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा मिशन–मोड में किए जा रहे सुधारों से भारत में कारोबारी सुगमता में वृद्धि हुई है।

YOU MAY ALSO LIKE

शुचिता का सबक

समुद्र से आकाश तक हमारा भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर: मोदी

भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और देश में 100 से अधिक यूनिकार्न हैं। साथ ही जल्द ही भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के रूप में उभरकर दुनिया के लिए विकास का इंजन बन जाएगा। इस दौरान 23 अगस्त को प्रकाशित एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक इस समय डगमगाती हुई वैश्विक अर्थव्यवस्था पर काले बादल छाए हुए हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए 2023 में लगभग 2.5 प्रतिशत की वृद्धि दर संभावित की गई है। यह अगले वर्ष 2024 में और घटकर 2.4 फीसद रह सकती है। यदि हम वैश्विक परिदृश्य को देखें तो पाते हैं कि पिछले वर्ष के दौरान तेजी से मौद्रिक नीति सख्त होने से वैश्विक आवास‚ बैंक ऋण और औद्योगिक क्षेत्र में कमजोरी आई है। स्पष्ट है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के हालात चुनौतीपूर्ण हैं। चीन‚, अमेरिका और जापान जैसी अर्थव्यवस्थाओं से भी चिंताजनक संदेश हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन की अर्थव्यवस्था को एक ऐसे टाइम बम की संज्ञा दी है‚ जो कभी भी फट सकता है। वित्त वर्ष 2023-2024 की डगर पर चीन की अर्थव्यवस्था निराशाओं और मुश्किलों से घिरी हुई है। अमेरिका भी असाधारण ऋण संकट से गुजर रहा है। पिछले तीन सालों में उसके कर्ज में करीब 8 लाख करोड़ डॉलर का इजाफा भी हुआ। परिणामस्वरूप रेटिंग एजेंसी फिच ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग को एए प्लस से कम करके एएए कर दिया है। जापान में भी हालात अच्छे नहीं हैं। जापान में मुद्रास्फीति बढ़ी हुई है। उल्लेखनीय है कि विभिन्न नई वैश्विक रिपोर्टों के मुताबिक वर्ष 2023 में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति वाली होगी। भारत की विकास दर 2023 में 5.9 फीसद व 2024 में 6.1 फीसद रहने का अनुमान जताया गया है। दुनिया के प्रमुख आर्थिक और वित्तीय संगठनों की रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा रखने वाला भारत वर्ष 2027 तक जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरकर सामने आएगा। सेवाओं और विनिर्माण के कारण अप्रैल-जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था एक साल में सबसे तेज गति से बढ़ी है।

अर्थशास्त्रियों के रॉयटर्स पोल में औसत पूर्वानुमान के अनुसार, भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पिछली तिमाही में 7.7 प्रतिशत बढ़ा जो पिछली तिमाही में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि से अधिक है और अप्रैल-जून 2022 के बाद से इसका सबसे तेज विस्तार है। एसोचैम के महासचिव दीपक सूद का कहना है कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था को चलाने में एक बड़ी ताकत बन गया है। 2023-24 की पहली तिमाही में 7.8 फीसदी की वास्तविक वृद्धि दर निश्चित रूप से दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को भारत से ईर्ष्या करने पर मजबूर कर देगी। वह भी तब, जब ये देश महंगाई और अन्य चुनौतियों से जूझ रहे हैं।
आर्थिक और वित्तीय संगठनों की रिपोर्टों में यह भी कहा जा रहा है कि जी20 देशों में भारत की विकास दर सबसे बेहतर रहने का अनुमान है। ऐसे में जी20 की अध्यक्षता भारत को और खास बना रही है। जी20 समूह के स्वरूप को नया कलेवर देने वाले भारत की जी20 अध्यक्षता असाधारण उम्मीदों और जिम्मेदारियों के साथ आई है जो भारत की जी20 अध्यक्षता को और अलग बनाती है। वस्तुत: भारत ने ऐसे समय में जी20 की अध्यक्षता संभाली है जब दुनिया के लिए भारत का महत्व और अधिक बढ़ रहा है। यह आंशिक रूप से हमारी आर्थिक उपलब्धियों के कारण है क्योंकि अब हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। आज भारत को वैश्विक कार्यस्थल और वैश्विक प्रतिभा के पूल के रूप में जाना जाता है। भारत की जी20 अध्यक्षता वर्तमान संदर्भों में आज इसलिए भी खास हो चुकी है क्योंकि इसने अन्य देशों की मदद करने की क्षमता भी प्रदर्शित की है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation