• Latest
  • Trending
थलपति विजय ने आम यात्रियों की तरह किया मेट्रो का सफर

थलपति विजय की शराब नीति विपक्ष के निशाने पर

August 10, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

थलपति विजय की शराब नीति विपक्ष के निशाने पर

तमिलनाडु में 23 साल बाद शराब की बिक्री प्राइवेट कंपनियों को सौंपने की अटकलें

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 10, 2026
in साउथ
0
थलपति विजय ने आम यात्रियों की तरह किया मेट्रो का सफर

ब्लिट्ज ब्यूरो

चेन्नई। तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार राज्य में 23 साल बाद शराब की बिक्री प्राइवेट कंपनियों को सौंपने की योजना बना रही है। ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं कि विजय की अगुवाई वाली तमिलगा वेत्री कषगम(टीवीके) सरकार, नगर निगमों और नगर पालिकाओं में ‘तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन’ (तैस्मैक) के शराब आउटलेट्स के प्राइवेटाइजेशन पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो 2003 के बाद से तमिलनाडु में शराब की प्राइवेट रिटेल बिक्री की दिशा में यह पहला बड़ा बदलाव होगा। 2003 में एआईएडीएमके सरकार ने शराब की बिक्री को निजी कंपनियाें को सौंप दिया था।

प्रस्ताव से सरकार का इनकार
हालांकि सरकार ने इस प्रस्ताव पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन राजनीतिक हलकों में ऐसी चर्चाएं हैं कि इस कदम का रास्ता साफ करने वाला कानून विधानसभा के आगामी सत्र में पेश किया जा सकता है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि विजय सरकार तैस्मैक के कामकाज का प्राइवेटाइजेशन करने की तैयारी कर रही है। उनका तर्क है कि इस कदम से शराब की खपत बढ़ेगी। न कि शराबबंदी के लंबे समय से चले आ रहे लक्ष्य को बढ़ावा मिलेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

चलाई दुनिया की पहली डबल स्टैक पाइथन ट्रेन

किसानों के लिए राष्ट्रीय मॉडल के रूप में उभरा तेलंगाना उर्वरक बुकिंग एप

अंबुमणि रामदास ने कड़ी आलोचना की
इस कथित प्रस्ताव की ‘पट्टली मक्कल काची’ (पीएमके) के अध्यक्ष अंबुमणि रामदास ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी शराब आउटलेट्स का प्राइवेटाइजेशन करने से शराब की खपत और बढ़ेगी और शराबबंदी का मकसद कमजोर होगा। एक बयान में अंबुमणि ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का जिक्र किया जिनमें दावा किया गया है कि तमिलनाडु के 4048 तैस्मैक आउटलेट्स में से लगभग 2500 आउटलेट्स प्राइवेट ऑपरेटर्स को सौंपे जा सकते हैं जो कि ज्यादातर शहरी इलाकों में हैं।

क्या बोले अंबुमणि रामदास?
उन्होंने तर्क दिया कि राज्य का ध्यान प्राइवेटाइजेशन के बजाय शराब की दुकानों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने और अंततः पूरी तरह शराबबंदी लागू करने पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का शराब की बिक्री में शामिल होना वाकई शर्मनाक है। हालांकि, इसका समाधान सभी शराब की दुकानों को बंद करना और पूरी तरह शराबबंदी लागू करना है। न कि शराब की रिटेल बिक्री प्राइवेट कंपनियों को सौंपना।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation