• Latest
  • Trending
हरे-भरे जंगल और झरने: वो ट्रेनें जहां घंटों खिड़की पर थमती है नजर

हरे-भरे जंगल और झरने: वो ट्रेनें जहां घंटों खिड़की पर थमती है नजर

August 10, 2026
E20 पेट्रोल

ई20: आत्मनिर्भर भारत की नई क्रांति

August 10, 2026
मेटा और पीएम मोदी की पोस्ट

पीएम मोदी का पोस्ट हटाने पर मेटा को पड़ी सख्त मार… जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी

August 10, 2026
farmer

जैविक खेती को मिली नई पहचान

August 10, 2026
नॉर्थ-ईस्ट बना विकसित भारत का नया ग्रोथ इंजन

नॉर्थ-ईस्ट बना विकसित भारत का नया ग्रोथ इंजन

August 10, 2026
पेपर लीक ः विपक्ष का 'चुनिंदा आक्रोश'

पेपर लीक ः विपक्ष का ‘चुनिंदा आक्रोश’

August 10, 2026
‘विद्यालय ने मुझे अक्षर दिए और गरीबी ने ज्ञान का प्रकाश’

‘विद्यालय ने मुझे अक्षर दिए और गरीबी ने ज्ञान का प्रकाश’

August 10, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

August 10, 2026
पीएम किसान सम्मान निधि पर बड़ा फैसला अब 2031 तक मिलते रहेंगे सालाना ₹6000

जनधन योजना में यूपी नंबर-1 तो राजस्थान चौथे स्थान पर

August 10, 2026
जेन जी

जेन जी पर यूपी में फटाफट काम शुरू

August 10, 2026
पीएम ने पूछा- कैसे चलती है यह ट्रेन, जवाब देते वक्त छलक पड़े चालक के खुशी के आंसू

इंदौर, सूरत और अयोध्या जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

August 10, 2026
यूपी टेक्सटाइल निवेश

उत्तर प्रदेश बना टेक्सटाइल निवेश का नया केंद्र

August 10, 2026
पर्यटन को ग्लोबल पहचान दिलाने का प्लान तैयार

पर्यटन को ग्लोबल पहचान दिलाने का प्लान तैयार

August 10, 2026
Monday, August 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हरे-भरे जंगल और झरने: वो ट्रेनें जहां घंटों खिड़की पर थमती है नजर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 10, 2026
in साउथ
0
हरे-भरे जंगल और झरने: वो ट्रेनें जहां घंटों खिड़की पर थमती है नजर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और ट्रेन की खिड़की से बाहर खूबसूरत नजारों को घंटों निहारना पसंद करते हैं, तो साउथ इंडिया की कुछ रेल यात्राएं आपके लिए किसी सपने से कम नहीं होंगी। यहां के रेल मार्ग घने जंगलों, ऊंचे पहाड़ों, झरनों, चाय बागानों, समुद्र तटों और शांत गांवों के बीच से गुजरते हैं। खास बात यह है कि इन रास्तों में कई ऐसे ट्रैक भी शामिल हैं जिन्हें दुनिया के सबसे खूबसूरत रेल मार्गों में गिना जाता है। कभी मौका मिले तो जरूर एक्सपीरियंस लें इन रेल यात्राओं का ।

चेन्नई से रामेश्वरम: समुद्र के बीच से गुजरती ट्रेन
चेन्नई से रामेश्वरम तक का सफर भारत की सबसे अनोखी ट्रेन यात्राओं में शामिल है। इस मार्ग की सबसे बड़ी खासियत ऐतिहासिक पंबन रेल ब्रिज है। जब ट्रेन इस पुल से गुजरती है तो दोनों ओर फैला नीला समुद्र दिखाई देता है। ऐसा लगता है मानो ट्रेन पानी के ऊपर चल रही हो। यह सफर धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता का शानदार मेल है।

YOU MAY ALSO LIKE

थलपति विजय ने आम यात्रियों की तरह किया मेट्रो का सफर

थलपति विजय की शराब नीति विपक्ष के निशाने पर

कोच्चि से कन्नूर: केरल की प्राकृतिक खूबसूरती
कोच्चि से कन्नूर तक की यात्रा भले ही ज्यादा लंबी न हो, लेकिन रास्ते में दिखने वाले नजारे मन मोह लेते हैं। नारियल के पेड़, हरे-भरे धान के खेत, शांत बैकवॉटर, छोटी नदियां और गांव इस सफर को बेहद खास बना देते हैं। मानसून के मौसम में यहां की हरियाली और भी खूबसूरत दिखाई देती है।
नीलगिरि माउंटेन: यह भारत की सबसे प्रसिद्ध ट्रेन यात्राओं में गिनी जाती है। यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल यह टॉय ट्रेन धीरे-धीरे पहाड़ियों की ओर बढ़ती है और यात्रियों को चाय के बागानों, घने जंगलों, झरनों, 16 सुरंगों और 250 से अधिक पुलों से होकर ले जाती है। ऊटी पहुंचते-पहुंचते मौसम भी सुहावना हो जाता है।

बेंगलुरु से गोकर्ण तक का सफर प्रकृति प्रेमियों के लिए शानदार अनुभव साबित हो सकता है। यात्रा की शुरुआत पश्चिमी घाट के पहाड़ी इलाकों से होती है और आगे बढ़ते हुए कॉफी के बागान, नदियां, जंगल और घाटियां दिखाई देती हैं। गोकर्ण के पास पहुंचते ही समुद्र तटों के खूबसूरत नजारे मन मोह लेते हैं।

वर्कला से कन्याकुमारी: तीन समुद्रों का अद्भुत संगम
वर्कला से कन्याकुमारी तक का रेल सफर केरल और तमिलनाडु की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखने का मौका देता है। रास्ते में नारियल के पेड़ों की कतारें, गांव और ग्रामीण जीवन की झलक देखने को मिलती है। कन्याकुमारी पहुंचने पर अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर का संगम इस यात्रा को और भी यादगार बना देता है।

वास्को द गामा से लोंडा: दूधसागर झरने का जादुई नजारा
गोवा से कर्नाटक की ओर जाने वाला यह रेल मार्ग खासतौर पर बारिश के मौसम में बेहद आकर्षक हो जाता है। इस सफर का सबसे बड़ा आकर्षण दूधसागर झरना है, जो ट्रेन ट्रैक के बेहद करीब बहता नजर आता है। घने जंगल, सुरंगें और ऊंचे पुल इस यात्रा को रोमांचक बना देते हैं।

चेन्नई से हैदराबाद: बदलते दृश्यों के साथ लंबी यात्रा
चेन्नई से हैदराबाद तक का सफर दक्षिण भारत के अलग-अलग भू-दृश्यों को देखने का शानदार अवसर देता है। यह मार्ग समुद्री इलाकों से शुरू होकर धीरे-धीरे मैदानों और शहरों की ओर बढ़ता है। लंबी दूरी की यह यात्रा आरामदायक मानी जाती है और रास्ते में स्थानीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है।

कोच्चि से मडगांव: कोंकण रेलवे का यादगार अनुभव
कोच्चि से मडगांव तक की यात्रा प्रसिद्ध कोंकण रेलवे मार्ग का हिस्सा है। इस सफर में यात्रियों को नारियल के पेड़, नदियां, गांव और अरब सागर की झलक देखने को मिलती है। रात के समय होने वाली यह यात्रा सुबह होते-होते गोवा के खूबसूरत तटीय नजारों तक पहुंचा देती है।

क्यों खास हैं साउथ इंडिया की ये ट्रेन यात्राएं?
साउथ इंडिया के ये रेल मार्ग सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का साधन नहीं हैं, बल्कि अपने आप में एक यादगार अनुभव हैं। खासकर मानसून और सर्दियों के मौसम में यहां की हरियाली, झरने और पहाड़ी दृश्य यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। अगर आप अगली छुट्टियों में कुछ अलग और यादगार अनुभव करना चाहते हैं, तो इन ट्रेन यात्राओं को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation