ब्लिट्ज ब्यूरो
श्रीनगर। 2026-27 शैक्षणिक सत्र से गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), श्रीनगर में दाखिला लेने वाले छात्रों को पहले के मुकाबले अधिक सीटों का लाभ मिलेगा। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने कॉलेज में 50 अतिरिक्त एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद कॉलेज की वार्षिक प्रवेश क्षमता 200 से बढ़कर 250 सीटें हो जाएगी।
सीटों की संख्या बढ़ने से मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, जम्मू-कश्मीर में मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और भविष्य में अधिक संख्या में योग्य डॉक्टर तैयार हो सकेंगे। यह फैसला राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।














