ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। हमारे देश की आन बान और शान इंडियन आर्मी ज्वाइन करना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन आर्मी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल (एसएससी-टेक-68) महिला-पुरुष की नई भर्ती करने की घोषणा की है। जो युवा भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है क्योंकि चयन प्रक्रिया में किसी तरह की लिखित परीक्षा को शामिल नहीं किया गया है। एप्लिकेशन शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी, मेडिकल, मेरिट लिस्ट के बाद डायरेक्ट ज्वाइनिंग होगी।
इंडियन आर्मी एसएससी टेक-68 की यह रिक्रूटमेंट लेफ्टिनेंट के पद के लिए है। इस पोस्ट पर नौकरी पाना देशसेवा, गौरव और सम्मान की बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करना माना जाता है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy. nic.in पर अप्लाई कर सकते है। 6 अगस्त तक फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
शैक्षिक योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स सिविल/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रिकल/ इलेट्रॉनिक्स/ मैकेनिकल/एमआईएससी इंजीनियरिंग स्ट्रीम के विभिन्न विषय से पूरी की हो। जो अभ्यर्थी इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के फाइनल ईयर में हैं, वो भी अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन उन्हें 1 अप्रैल 2027 तक अपनी इंजीनियरिंग डिग्री और सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने होंगे।
विवाह : महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी अविवाहित होने चाहिए।
आयुसीमा : एसएससी टेक 68 महिला/पुरुष के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 20-27 वर्ष तक होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अप्रैल 2027 के आधार पर की जाएगी। अगर आपको इस एज लिमिट के मुताबिक देखें तो कैंडिडेट की जन्मतिथि 1 अप्रैल 2000 से 31 मार्च 2007 तक होनी चाहिए।
फिजिकल स्टैंडर्ड : ज्वाइनिंग से पहले अभ्यर्थी को न्यूनतम शारीरिक मानक पूरे करने होंगे। इसमें 2.4 किमी की रनिंग, पुशअप, पुल अप, सिट अप, स्क्वैट्स, लंग्स और स्विमिंग शामिल हैं।
आर्मी लेफ्टिनेंट भर्ती की जरूरी जानकारी
वैकेंसी (पुरुष-350, महिला-30) टोटल-380
ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in
अप्लाई करने की लास्ट डेट महिला- 6 अगस्त
पुरुष-7 अगस्त
योग्यता : इंजीनियरिंग डिग्री
एसएसबी कब होगा?
अक्टूबर-दिसंबर 2026
ट्रेनिंग की अवधि 49 हफ्ते अप्रैल 2027 से मार्च 2028
ट्रेनिंग कहां होगी?
ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी गया, बिहार
सैलरी ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड 56,100/- प्रति माह
पोस्ट मिलने के बाद- 17-18 लाख सालाना
ट्रेनिंग के बाद रैंक लेफ्टिनेंट
सेवा की अवधि 10-14 साल
आर्मी लेफ्टिनेंट की पोस्ट पर
सेलेक्शन कैसे होगा?
एप्लिकेशन फॉर्म : इस भर्ती की प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा किया होगा।
शॉर्टलिस्टिंग : इंजीनियरिंग डिसिप्लीन/ स्ट्रीम और वैकेंसी की संख्या के बेस पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसमें इंजीनियरिंग के मार्क्स देखे जाएंगे।
एसएसबी : शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को एसएससबी सेंटर पर निश्चित तारीख को साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।
मेडिकल : एसएसबी इंटरव्यू में पास होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल एग्जामिनेशन से भी गुजरना होगा।
मेरिट लिस्ट : सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी होती है। इसके बाद ज्वाइनिंग लेटर आने के बाद अभ्यर्थियों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में भेज दिया जाता है।
फॉर्म कैसे अप्लाई कैसे करें?
फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा।
यहां Officer Entry AppIn/login पर जाकर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
यहां आपको अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉगइन करें।
अब पर्सनल इनफॉर्मेशन, कम्युनिकेशन डिटेल्स, एजुकेशन डिटेल्स, जैसे सेगमेंट ध्यान से भरते जाएंगे।
सभी डिटेल्स भरते समय सेव एंड कंटीन्यू पर जरूर क्लिक करें। इससे जानकारी सेव होती रहेगी।
पूरी जानकारी भरने के बाद 10वीं, 12वीं डिग्री, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
एप्लिकेशन फीस की पेमेंट करें और फॉर्म को फाइनली सबमिट करें।
ध्यान रखें कि सेलेक्शन सेंटर पर आपको फॉर्म के प्रिंट आउट के साथ 10वीं 12वीं, ग्रेजएशन के सभी सेमेस्टर की मार्कशीट और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ लाने होंगे। भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।













