दीपक सहगल
पटना। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने जनरल क्लोस्ड कैडर में पुलिस सब इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार bpssc.bihar.gov.in पर जाकर 9 जुलाई से 9 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयनितों को लेवल-6 का वेतनमान मिलेगा। ग्रेजुएट उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फीस सभी वर्गों के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन का मूल्य मात्र 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
कोटिवार आरक्षण का विवरण इस प्रकार है:
- जूनियर एग्जीक्यूटिव: 54 पद
- सीनियर ऑफिसर – सेल्स: 52 पद
- असिस्टेंट मैनेजर / मैनेजर: 5 पद
- चीफ मैनेजर/ डिप्टी जनरल मैनेजर: 1 पद
- सीनियर मैनेजर / चीफ मैनेजर / डिप्टी जनरल मैनेजर: 1 पद
- डिप्टी जनरल मैनेजर / जनरल मैनेजर: 2 पद
- डिप्टी जनरल मैनेजर / जनरल मैनेजर / चीफ जनरल मैनेजर: 1 पद
बिहार राज्य की मूल निवासी महिलाओं के लिए प्रत्येक वर्ग में 35% क्षैतिज आरक्षण (कुल 43 पद महिलाओं के लिए आरक्षित) का प्रावधान है। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों के नाती/पोतों के लिए 2% क्षैतिज आरक्षण है।
राष्ट्रीयता ः केवल भारतीय नागरिक (पुरुष एवं महिला) आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता ः उम्मीदवार के पास 01 अगस्त 2025 तक किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा (01 अगस्त 2025 के अनुसार): सामान्य (अनारक्षित) पुरुषः न्यूनतम 20 वर्ष अधिकतम 37 वर्ष।
सामान्य महिला, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला): न्यूनतम 20 वर्ष -अधिकतम 40 वर्ष। एससी / एसटी
(पुरुष और महिला): न्यूनतम 20 वर्ष – अधिकतम 42 वर्ष।
शारीरिक मापदंड
ऊंचाई: सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम 165 सेमी। अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी और एसटी पुरुषों के लिए न्यूनतम 160 सेमी। सभी वर्गों की महिलाओं के लिए न्यूनतम 155 सेमी।
सीना (केवल पुरुषों के लिए): सामान्य, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी। एससी/एसटी वर्ग के लिए बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी। (सीने में न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य है)।
वजनः महिला उम्मीदवार का वजन कम से कम 48 किलोग्राम होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न:
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी।
प्रारंभिक परीक्षा : यह बहुविकल्पीय (ओब्जेक्टिव) परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। समय 2 घंटे होगा और सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे। इसमें अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, हिंदी भाषा, तर्कशक्ति और समसामयिक विषयों से प्रश्न आएंगे। इसमें 30% से कम अंक लाने वाले अभ्यर्थी फेल माने जाएंगे। रिक्तियों के 10 गुना सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा समय 2 घंटे होगा और सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे। इसमें अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, हिंदी भाषा, तर्कशक्ति और समसामयिक विषयों से प्रश्न आएंगे। इसमें 30% से कम अंक लाने वाले अभ्यर्थी फेल माने जाएंगे। रिक्तियों के 10 गुना सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा।














