• Latest
  • Trending
Heron - 2

हेरॉन – 2 से हारेंगे चीन और पाक

August 18, 2023
ev car

तीन लाख के पार: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

July 17, 2026
employment

जवान देश की सबसे बड़ी पूंजी: नौकरी और हुनर का असली इम्तिहान

July 17, 2026
Agriculture

बारिश ने पकड़ी रफ्तार: कमज़ोर शुरुआत के बाद घटने लगी मानसून की कमी

July 17, 2026
Market

बाज़ार में लौटी रौनक: बड़े शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, रिलायंस के नतीजे आज

July 17, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका आखिरी कदम पर

July 17, 2026
india-vs-england

जवाब आया: एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 17, 2026
Agriculture

आसमान पर टिकी नज़र: कमज़ोर मानसून और महंगाई के बीच खेती की परीक्षा

July 17, 2026
ऊर्जा संक्रमण से भारत घटा रहा तेल आयात पर निर्भरता

2030 का आधा सफर तय: अब साफ बिजली की असली परीक्षा ग्रिड और भंडारण की है

July 17, 2026
water

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की चुपचाप चलती राष्ट्र-निर्माण परियोजना क्यों है

July 17, 2026
job

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 17, 2026
ev car

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 17, 2026
गगनयान मिशन

वापसी सुरक्षित हो, तभी उड़ान: गगनयान के तीन अहम टेस्ट पास

July 17, 2026
Friday, July 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हेरॉन – 2 से हारेंगे चीन और पाक

जरूरत के अनुसार ड्रोन को मिसाइल व बमों से लैस करना संभव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 18, 2023
in the blitz, नया-भारत
0
Heron - 2

नई दिल्ली। भारत अपने रक्षा पराक्रम में लगातार आगे बढ़ रहा है। भारतीय वायु सेना ने चीन और पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए उत्तरी क्षेत्र के फॉरवर्ड एयर बेस पर हेरॉन मार्क-2 ड्रोन को तैनात किया है। फॉरवर्ड एयर बेस वे हवाई अड्डे हैं जिन्हें सीमा के बेहद करीब बनाया गया है। हेरॉन मार्क-2 ड्रोन का मुख्य काम चीन और पाकिस्तान की हर हरकत पर नजर रखना है। यह जरूरत पड़ने पर हवाई हमला भी कर सकता है।

वायुसेना ने चार नए हेरॉन मार्क-2 ड्रोन को अपने फॉरवर्ड एयर बेस पर तैनात किया है। यह ड्रोन अपनी एक ही उड़ान में चीन और पाकिस्तान, दोनों से लगी सीमा पर नजर रख सकता है। इस ड्रोन को लंबी दूरी तक मार करने वाली और अन्य हथियार प्रणालियों से लैस किया गया है।
Heron - 2
हेरॉन मार्क-2 ड्रोन के पास उपग्रह की मदद से संदेश देने की क्षमता है। यह लगातार 36 घंटों तक उड़ान भर सकता है। इससे बहुत बड़े इलाके की निगरानी की जा सकती है। यह ड्रोन टारगेट का पता लगाने के भी काम आता है। जंग की स्थिति में इस ड्रोन से बहुत दूर से टारगेट पर लेजर डाली जा सकती है। इसकी मदद से लड़ाकू विमान टारगेट पर निशाना लगाते हुए मिसाइल दाग सकते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

तीन लाख के पार: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

जवान देश की सबसे बड़ी पूंजी: नौकरी और हुनर का असली इम्तिहान

– मिशन पूरा करके खुद ही वापस लौटने की क्षमता

हेरोन मार्क-2 ड्रोन की खासियतें

  • एंटी जैमिंग तकनीक
  • थर्मोग्राफिक कैमरा
  • एयरबॉर्न सर्विलांस विजिबल लाइट
  • रडार सिस्टम
  • इस ड्रोन की मदद से सीमा क्षेत्र की चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी। इसे खराब मौसम में भी उड़ाया जा सकता है। ड्रोन को जरूरत के अनुसार हवा से जमीन पर हमला करने वाले मिसाइल, एंटी टैंक मिसाइल और बमों से लैस किया जा सकता है।

    दूसरी ओर भारतीय वायुसेना ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी काम कर रही है। इसमें भारतीय सशस्त्र बलों के लगभग 70 हेरोन ड्रोन को अपग्रेड किया जाएगा। इससे वे उपग्रह के माध्यम से कम्यूनिकेट कर पाएंगे। इसके साथ ही इन्हें हथियारों से भी लैस किया जाएगा। आने वाले दिनों में भारतीय सशस्त्र बलों को 31 प्रीडेटर ड्रोन भी मिलने वाले हैं। ये ड्रोन वर्तमान में नौसेना को हिंद महासागर क्षेत्र के बड़े इलाकों को कवर करने में मदद कर रहे हैं। नए खरीदे जा रहे 31 प्रीडेटर ड्रोन में से 15 नौसेना द्वारा ऑपरेट किए जाएंगे। बाकी ड्रोन वायुसेना और थल सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाएंगे।

    ShareTweetSend

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    POPULAR NEWS

    • India shows way out to UN military observer group

      संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    Welcome To Blitz India Media

    © 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

    Navigate Site

    • About
    • Our Team
    • Contact

    Follow Us

    No Result
    View All Result
    • देश
    • उत्तर-प्रदेश
    • राष्ट्रीय
      • उत्तर-प्रदेश
    • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
    • चुनाव विशेष
    • स्टेट-नेशनल
    • महिला-खेल
    • डाउनलोड
    • अंग्रेजी
    • संपर्क
    • ई-पेपर

    © 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation