• Latest
  • Trending
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

July 4, 2026
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

August 29, 2026
CAG रिपोर्ट 17 वैज्ञानिक अनुसंधान कोष 3490 करोड़

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

August 29, 2026
nuclear

लक्ष्य सौ, असली आँकड़ा चार

August 29, 2026
daily-news

भारत की ताजा खबरें 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
daily-news

भारतनेट, जीएसटी और भारत की अर्थव्यवस्था की बड़ी खबरें

August 28, 2026
अमेरिका में भारतीय छात्रों के नए वीज़ा नियम

पंद्रह सितंबर के बाद तीस दिन

August 28, 2026
जून में महंगाई दर 4.3% रहने का अनुमान, RBI लक्ष्य के करीब

ब्याज दर वहीं, पर महंगाई का पीक बाकी

August 28, 2026
भारत इलेक्ट्रिक वाहन

हर आठ में से एक गाड़ी अब इलेक्ट्रिक

August 28, 2026
solar

बिजली क्षमता का आधा हिस्सा अब साफ़ ईंधन

August 28, 2026
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल पर एक विमान

सौ नए एयरपोर्ट, सब पुरानी हवाई पट्टियों पर

August 28, 2026
Sunday, August 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मेकेदातु बांध के खिलाफ सीएम विजय ने विधानसभा में प्रस्ताव किया पेश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

ब्लिट्ज ब्यूरो

चेन्नई। कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना के खिलाफ अहम प्रस्ताव पेश किया। मुख्यमंत्री ने सदन के सभी दलों से इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से समर्थन देने की अपील की और इसे तमिलनाडु के किसानों और राज्य के जल अधिकारों का रक्षा का मुद्दा बताया।

विधानसभा में इस प्रस्ताव को कांग्रेस नेता राकेश कुमार और वीसीके नेता और मंत्री वन्नियारासु ने समर्थन दिया। दोनों नेताओं ने कहा कि अंतराज्यीय नदी जल विवाद जैसे संवेदनशील मुद्दों पर तमिलनाडु को एकजुट रहना चाहिए।

YOU MAY ALSO LIKE

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

कर्नाटक सरकार के कदम को बताया एकतरफा
मुख्यमंत्री विजय ने स्पष्ट कहा कि कर्नाटक सरकार का यह कदम एकतरफा है और यह कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण के 2007 के अंतिम फैसले तथा सुप्रीम कोर्ट के 2018 के आदेश की भावना के खिलाफ है। प्रस्ताव में कहा गया कि कर्नाटक ने न तो अन्य संबंधित राज्यों की सहमति ली है और न ही केंद्र सरकार से जरूरी मंजूरी प्राप्त की है, इसलिए यह परियोजना स्वीकार्य नहीं हो सकती। प्रस्ताव में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि मेकेदातु परियोजना को किसी भी प्रकार की तकनीकी या पर्यावरणीय मंजूरी न दी जाए। साथ ही केंद्रीय जल आयोग से भी आग्रह किया गया है कि वह कर्नाटक सरकार द्वारा जमा की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की समीक्षा या मंजूरी की प्रक्रिया आगे न बढ़ाए।

कावेरी मुद्दा तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच बेहद संवेदनशील है और इस पर किसी भी प्रकार का फैसला सभी राज्यों की सहमति से ही होना चाहिए।

प्रस्ताव में दोहराई यह बात
सरकार ने प्रस्ताव में यह भी दोहराया कि कावेरी बेसिन पहले से ही जल संकटग्रस्त क्षेत्र है और सुप्रीम कोर्ट ने उपलब्ध जल का बंटवारा पहले ही तय कर दिया है। ऐसे में इस बेसिन में नई परियोजनाएं शुरू करना या अतिरिक्त पानी का उपयोग करना नियमों के खिलाफ होगा। मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि कावेरी मुद्दा तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच बेहद संवेदनशील है और इस पर किसी भी प्रकार का फैसला सभी राज्यों की सहमति से ही होना चाहिए। प्रस्ताव के अंत में तमिलनाडु सरकार द्वारा किसानों के हितों की रक्षा के लिए उठाए गए सभी कदमों को सदन ने समर्थन दिया। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर दक्षिण भारत की राजनीति में कावेरी जल विवाद को केंद्र में ला दिया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation