• Latest
  • Trending
सेना ने हटाए गुलामी के निशान, परेड में तलवार रखना जरूरी नहीं

सेना ने हटाए गुलामी के निशान, परेड में तलवार रखना जरूरी नहीं

July 4, 2026
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सेना ने हटाए गुलामी के निशान, परेड में तलवार रखना जरूरी नहीं

आर्मी यूनिफॉर्म्स-2026 मैनुअल बदला

by Blitzindiamedia
July 4, 2026
in the blitz
0
सेना ने हटाए गुलामी के निशान, परेड में तलवार रखना जरूरी नहीं

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने औपनिवेशिक दौर की परंपराओं से दूरी बनाते हुए अपनी वर्दी और ड्रेस नियमों में व्यापक बदलाव किए हैं। नए मैनुअल आर्मी यूनिफॉर्म्स-2026 में बंदी जैकेट को औपचारिक नागरिक परिधान का हिस्सा बनाया गया है। कई पुराने प्रतीकों और शब्दों को हटाया गया है।

सेना ने ड्रेस नंबर-5 और ड्रेस नंबर-6 से पाउच बेल्ट हटाने का फैसला किया है। परेड के दौरान रिव्यूइंग अधिकारी के लिए तलवार साथ रखना अब अनिवार्य नहीं होगा। रॉयल जैसे औपनिवेशिक शब्दों का इस्तेमाल भी बंद कर दिया गया है। मैनुअल में कहा गया है कि ये बदलाव भारत की बदलती संप्रभु पहचान और राष्ट्रीय भावना के अनुरूप किए गए हैं। महिला कर्मियों के लिए लिपस्टिक, रंगीन नाखूनी, बिंदी और नोज पिन पर रोक लगाई गई है। सिंदूर लगाया जा सकता है, लेकिन वह बेरेट या पीक कैप के बाहर दिखाई नहीं देना चाहिए। गौरतलब है कि 2023 में भी सेना ने घोड़ा-गाड़ी, सेवानिवृत्ति समारोहों की कुछ पुरानी परंपराओं और पाइप बैंड जैसी औपनिवेशिक प्रथाओं को समाप्त किया था।

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

बंदी जैकेट को मिली आधिकारिक मंजूरी
नियमों के तहत अधिकारियों को अब पूरी आस्तीन की शर्ट के ऊपर बंद गले वाली बंदी जैकेट पहनने की अनुमति होगी। इसके साथ सादे रंग की फॉर्मल पैंट और बंद जूते पहनने होंगे। सेना का कहना है कि यह भारतीय पहचान को औपचारिक परिधान में शामिल करने की दिशा में कदम है।

सेना ने सभी रैंकों के लिए नई सर्दियों की वर्दी भी शुरू की है। इसमें बैटल जैकेट को मानक विंटर आउटरवियर बनाया गया है। यह मौजूदा जर्सी आधारित ड्रेस उए की जगह लेगी।

टैटू, मूंछ और मेकअप पर सख्त नियम
मैनुअल में व्यक्तिगत साज-सज्जा को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। टैटू, बॉडी पियर्सिंग, बिना अनुमति दाढ़ी, असामान्य हेयरस्टाइल और यूनिफॉर्म में दिखाई देने वाले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर रोक लगाई गई है। मूंछें 12 सेंटीमीटर से अधिक लंबी नहीं हो सकतीं। यूनिफॉर्म में डिओडोरेंट और परफ्यूम के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है।

सड़कों और भवनों के नाम भी बदले
सेना ने इस वर्ष 246 सड़कों, भवनों और सैन्य परिसरों के नाम भी बदले हैं। दिल्ली छावनी में मॉल रोड का नाम अरुण खेतरपाल मार्ग और किर्वी प्लेस का नाम केनुगुरुसे विहार रखा गया है। कोलकाता में फोर्ट विलियम का नाम विजय दुर्ग कर दिया गया है। सेना के अनुसार यह पहल भारतीय वीरता, बलिदान और सैन्य विरासत को सम्मान देने के लिए की गई है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation