• Latest
  • Trending
सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जज, पहली बार न्यायाधीशों की संख्या 37 हुई

सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जज, पहली बार न्यायाधीशों की संख्या 37 हुई

July 4, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जज, पहली बार न्यायाधीशों की संख्या 37 हुई

कॉलेजियम की सिफारिश को मात्र 4 दिन में मिली हरी झंडी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जज, पहली बार न्यायाधीशों की संख्या 37 हुई

गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट के पांच नए जजों को शपथ दिलाई। इन नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो गई। अब कोर्ट में स्वीकृत 38 पदों में से केवल एक पद खाली रह गया है।

नए जजों में वरिष्ठ वकील वेंकिता सुब्रमणि मोहना, बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चंद्रशेखर, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण पल्ली शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 27 मई को इन नामों की सिफारिश की थी, जिसे सरकार ने महज चार दिनों में हरी झंडी दे दी।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से 38 की गई

पिछले महीने सरकार ने एक अध्यादेश के जरिए सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी थी। इसमें मुख्य न्यायाधीश का पद भी शामिल है। संख्या बढ़ने और पहले से खाली पदों को मिलाकर कुल छह पद खाली थे। पांच नई नियुक्तियों के बाद अब केवल एक पद रिक्त है। हालांकि, जून के महीने में दो जज रिटायर होने वाले हैं। जस्टिस पंकज मिथल 16 जून को और जस्टिस जे के माहेश्वरी 28 जून को रिटायर होंगे।

वकील से सीधे जज बनने वाली दूसरी महिला है वीएस मोहना

वरिष्ठ वकील वेंकिता सुब्रमणि मोहना की नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण है। वे जस्टिस इंदु मल्होत्रा (2018) के बाद देश की दूसरी ऐसी महिला वकील हैं, जिन्हें सीधे बार से सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है। 59 वर्षीय मोहना ने 1988 में कोयंबटूर लॉ कॉलेज से पढ़ाई पूरी की थी। साल 2015 में उन्हें वरिष्ठ वकील का दर्जा मिला था। अब सुप्रीम कोर्ट में दो महिला जज हो गई हैं- जस्टिस मोहना और जस्टिस बी वी नागरत्ना। जस्टिस नागरत्ना साल 2027 में एक महीने से अधिक समय के लिए भारत की मुख्य न्यायाधीश भी बनेंगी।

न्यायमूर्ति शील नागू का प्रोफाइल

1 जनवरी 1965 को जन्मे न्यायमूर्ति शील नागू ने 1987 में वकालत शुरू की थी। उन्हें 2011 में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश और 2013 में स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। मई 2024 में वे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने और जुलाई 2024 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए।

वे उस सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक जांच समिति का हिस्सा भी रहे, जिसने दिल्ली हाईकोर्ट के तत्कालीन न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आवास से कथित तौर पर जली हुई नकदी मिलने के मामले की जांच की थी।

न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर का सफर

25 मई 1965 को जन्मे न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की। 2013 में झारखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने और 2014 में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए। दिसंबर 2023 से जुलाई 2024 तक वे झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे। बाद में उनका तबादला राजस्थान हाईकोर्ट किया गया और सितंबर 2025 में उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। वे भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा गठित उस तीन सदस्यीय समिति का हिस्सा थे, जिसने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने के आधारों की जांच की थी।

न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा

26 दिसंबर 1964 को जन्मे न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और 1988 में वकालत शुरू की। 2011 में उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया। 2013 में वे दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने और 2015 में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए। मई 2024 में उनका तबादला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट किया गया और जुलाई 2025 में वे उसके मुख्य न्यायाधीश बने।

न्यायमूर्ति अरुण पल्ली

18 सितंबर 1964 को जन्मे न्यायमूर्ति अरुण पल्ली ने पंजाब विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की। 2007 में उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा मिला। 2013 में वे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने और अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation