• Latest
  • Trending

June 1, 2026
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

by Blitzindiamedia
June 1, 2026
in the blitz
0

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। ब्रिटेन में इस साल हजारों भारतीय छात्र हायर एजुकेशन के लिए जाएंगे। अंग्रेजों का ये देश भारतीयों के बीच दशकों से हायर एजुकेशन के लिए पॉपुलर रहा है। इसके पीछे की वजह यहां मौजूद ऑक्सफर्ड और कैम्बि्रज जैसी टॉप यूनिवर्सिटीज हैं। ब्रिटेन में पढ़ने जाते वक्त सिर्फ यहां डिग्री ही नहीं लेनी होती है, बल्कि यहां के माहौल में ढलना भी जरूरी होती है।

ऐसा इसलिए क्योंकि अगर कोई छात्र ब्रिटिश कल्चर में नहीं ढलता है या फिर नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भारतीय छात्रों को वहां के रोजमर्रा के ब्रिटिश व्यवहार, बातचीत के तौर-तरीकों और सामाजिक अपेक्षाओं को भी समझना होता है। ब्रिटेन में कई सांस्कृतिक नियम बहुत सूक्ष्म और अनकहे होते हैं, जिन्हें लेकर शुरू में कंफ्यूजन हो सकती है।

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

यहां पर वीजा नियमों के साथ-साथ कई चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में आइए उन 10 गलतियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें करने से हर भारतीय छात्र को बचना चाहिए, क्योंकि इससे दिक्कत पैदा हो सकती है।

1 . रहने के खर्च को कम न आंकें
ब्रिटेन में कुछ ऐसे शहर हैं, जहां रहने का खर्च छात्रों की हवाइयां उड़ा सकता है। लंदन, मैनचेस्टर और एडिनबर्ग जैसे शहर रहने के लिहाज से काफी महंगे हैं। छात्रों को सावधानी से महीने का बजट बनाना चाहिए, जिसमें किराया, खाने का सामान, ट्रांसपोर्ट और निजी खर्च भी शामिल हो।

2 . वीजा की शर्तों को इग्नोर ना करें

ब्रिटेन में रहते वक्त भारतीय छात्रों के लिए स्टूडेंट वीजा के नियमों का पालन करना जरूरी है। अपने वीजा डॉक्यूमेंट्स हमेशा अपने पास रखें और इमिग्रेशन नियमों की जानकारी भी रखें। डेडलाइन से चूकना या वीजा से जुड़ी शर्तों का उल्लंघन करना पढ़ाई से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकता है।

3 . बातचीत के बीच में बार-बार न टोकें

लोगों से बात करते वक्त संयम बरतें। ब्रिटिश बातचीत में अक्सर अपनी बारी का इंतजार किया जाता है। बार-बार किसी को बीच में टोकना या बढ़-चढ़कर बोलने को ठीक नहीं माना जाता है। क्लासरूम, मीटिंग या सेमिनार आदि में इस तरह की हरकत करने से बचें, ताकि आपको शर्मिंदा ना होना पड़े।

4 . टेबल मैनर्स न भूलें

अगर आपको औचारिक डिनर, नेटवर्किंग इवेंट या यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलता है, तो डाइनिंग शिष्टाचार का पालन करें। जैसे जब तक सभी लोगों को खाना न परोस दिया जाए, तब तक अपनी बारी का इंतजार करें। कटलरी (चम्मच-कांटे) का इस्तेमाल करें और खाना खाते वक्त बात करने से बचें।

5. पहले नाम का ज्यादा इस्तेमाल न करें

पश्चिमी मुल्कों में किसी को उसके पहले नाम से बुलाना सही नहीं माना जाता है। यही वजह है कि अकेडमिक या प्रोफेशनल माहौल में प्रोफेसरों या सीनियर्स को उनके पहले नाम से ना बुलाएं, जब तक कि वे खुद ही आपको ऐसा करने को न कहें।

अगर आप डॉ. या प्रोफेसर जैसे शब्द इस्तेमाल करेंगे, तो इसे सम्मान के तौर पर देखा जाएगा।

6 . व्यंग्य को आलोचना न मानें

ब्रिटेन के लोगों का अंदाज व्यंग्य भरा होता है। वे आपको रोजमर्रा की बातचीत में व्यंग्य और मजाक करते हुए दिख जाएंगे। इस वजह से अगर आपके साथ भी कोई व्यंग्य कर रहा है, तो उसे आलोचना की तरह ना देखें। पहले समझें कि उसके कहने का क्या मतलब था।

7 . बिना शर्त देखे आवास से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट ना तोड़ें

ब्रिटेन में रेंटल एग्रीमेंट का महत्व काफी ज्यादा होता है। इस वजह से अगर कोई समय से पहले एग्रीमेंट खत्म करता है, तो उसे पेनल्टी देनी पड़ सकती है। कभी भी आवास से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट करें, तो पहले सभी चीजों को ध्यान से पढ़ें और इसके बाद फैसला लें।

8 . दुकानें रातभर खुलने के भ्रम में न रहें

ब्रिटेन में अगर आप लंदन, मैनचेस्टर जैसे बड़े शहरों में रह रहे हैं, तो फिर आपको दुकानें रात में खुली हुई मिल जाएंगी। मगर डरहम, यॉर्क या कैंटरबरी जैसे कई छोटे शहरों में, सुपरमार्केट और दुकानें रविवार को देर दोपहर तक बंद हो जाती हैं। शॉपिंग शाम से पहले ही कर लेना ठीक रहता है, क्योंकि दुकानें रात में नहीं खुलती हैं।

9 . सर्दियों में कपड़े साथ रखना न भूलें

भारतीय छात्रों को लगता है कि ब्रिटेन में जितनी सर्दी पड़ती है, उसे वे आसानी से बर्दाश्त कर लेंगे। ऐसे में वह जरूरी कपड़ों को साथ लेकर नहीं जाते हैं। मगर ब्रिटेन में अगर सर्दी से बचना है, तो सही कपड़े पहनना जरूरी होता है। आरामदायक रहने के लिए गर्म परतों, एक अच्छे कोट और वाटरप्रूफ सामान को खरीदना जरूरी हो जाता है।

10 . शेयरिंग फ्लैट में शिष्टाचार की अनदेखी न करें

बहुत से भारतीय छात्र ब्रिटेन में पढ़ाई के दौरान शेयरिंग फ्लैट में रहते हैं। ऐसी स्थिति में खाना पकाने के बाद सफाई करें, रात भर गंदे बर्तन न छोड़ें और शांति होने का सम्मान करें। फ्लैटमेट्स के साथ एक सकारात्मक वातावरण बनाए रखना जरूरी होता है, क्योंकि वही पराए मुल्क में आपके साथ रह रहा होता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation