• Latest
  • Trending

ट्रंप-जिनपिंग में रणनीतिक स्थिरता पर आधारित संबंध बनाने पर सहमति

May 21, 2026
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ट्रंप-जिनपिंग में रणनीतिक स्थिरता पर आधारित संबंध बनाने पर सहमति

by Blitzindiamedia
May 21, 2026
in the blitz
0

ब्लिट्ज ब्यूरो

बीजिंग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को चीन के राष्ट्रपति के साथ हुई शिखर वार्ता को बहुत ऐतिहासिक कहा है। इसके साथ ही उन्होंने जी2 को लेकर बड़ी बात कही है। अमेरिकी ब्रॉडकास्टर फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने अमेरिका और चीन को जी2 (ग्रुप ऑफ टू) कहकर संबोधित किया और कहा कि ये दो महान देश हैं। मुझे लगता है कि इतिहास में इसे एक बहुत ही महत्वपूर्ण पल के तौर पर याद किया जाएगा। गुरुवार के शिखर सम्मेलन ने एक बात साफ कर दी है कि चीन अब खुद को अमेरिका के साथ एक जी2 ताकत के रूप में देखता है।

गुरुवार को हुए शिखर सम्मेलन के दौरान जो बात सबसे महत्वपूर्ण थी, वह दोनों नेताओं को रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता पर आधारित संबंध बनाने पर सहमति थी। यह एक ऐसा विचार था, जिसने एक नए जी-2 युग के आगमन का संकेत दिया। यह एक ऐसी संभावित व्यवस्था होगी जिसमें चीन और अमेरिका वैश्विक वर्चस्व साझा करेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

गुरुवार को शिखर बैठक के दौरान शी जिनपिंग ने ट्रंप से एक दिलचस्प सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि क्या चीन और अमेरिका थ्यूसीडाइड्स ट्रैप से उबरकर बड़े देशों का आपसी संबंधों का एक नया प्रतिमान स्थापित कर सकते हैं? थ्यूसीडाइड्स ट्रैप प्राचीन यूनानी सिद्धांत है, जिसके अनुसार उभरती हुई शक्तियां और पहले स्थापित वर्चस्व वाल देश आपस में अविश्वास और डर के चलते अक्सर युद्ध की ओर बढ़ जाते हैं।

चीन रवाना होने से पहले भी डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसी टिप्पणियां की, जो जी-2 की ही आवाज प्रतीत होती हैं। उन्होंने कहा, हम दो महाशक्तियां हैं। सैन्य शक्ति के मामले में हम पृथ्वी पर सबसे शक्तिशाली राष्ट्र हैं। चीन को दूसरे स्थान पर माना जाता है।

अमेरिका-चीन का वर्चस्व भारत के लिए खतरा
भारत, ब्राजील और ब्रिक्स देशों के समूह में शामिल अन्य प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका और चीन के बढ़ते संबंधों को अपने वैश्विक ताकत बनने के लिए चुनौती के तौर पर देखती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिका में चीनी निवेश से जुड़ा कोई भी समझौता ग्लोबल साउथ के देशों से पूंजी और तकनीक को अमेरिका की ओर मोड़ देगा। इन देशों में चीन ने हाल के वर्षों में भारी निवेश किया है।

राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- चीन 200 बोइंग जेट खरीदेगा
चीन अमेरिका से 200 बोइंग जेट खरीदने पर सहमत हो गया है। ये दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। हालांकि, अनुमान 500 जेट के ऑर्डर का था। अमेरिकी वित्त मंत्री ने ट्रंप के बीजिंग दौरे से पहले कहा था कि चीन बड़े बोइंग ऑर्डर की घोषणा कर सकता है। नौ साल पहले बीजिंग ने 300 बोइंग विमान खरीदने पर सहमति व्यक्त की थी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation