• Latest
  • Trending
Efforts to engrave the natural beauty and folk culture of Uttarakhand

उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य व लोक संस्कृति को उकेरने का प्रयास

June 30, 2023
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

महंगाई 6 फीसदी पार, पर रफ्तार धीमी

November 13, 2026
खरीफ बुवाई 2026

रबी में खाद पर ₹62,370 करोड़ की ढाल

November 12, 2026
देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

November 11, 2026
भारत की उपलब्धियां

एक शाम भारत ने कीव-मॉस्को से की बात

November 10, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
Tuesday, November 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य व लोक संस्कृति को उकेरने का प्रयास

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 30, 2023
in दृष्टिकोण
0
Efforts to engrave the natural beauty and folk culture of Uttarakhand
हरेन्द्र कुमार पाण्डेय

पगडंडी में पहाड़’ पुस्तक जयप्रकाश पाण्डेय का यात्रा-वृतांत है, जिसका प्रकाशन 2022 ई. में नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली से हुआ। इस पुस्तक के 18 खण्ड हैं और प्रत्येक खण्ड उत्तराखण्ड की पर्वत श्रृंखलाओं के किसी न किसी लोकप्रिय स्थान की पूरी जानकारी प्रस्तुत करता है। इस पुस्तक में लेखक द्वारा उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य, पर्वतीय अंचलों एवं वहां की लोक संस्कृति को उकेरने का प्रयास किया गया है। लेखक के अनुसार हमें अपने भागदौड़ के जीवन से कुछ पल चुराकर इनके साथ बिताने चाहिए।

पुस्तक के प्रथम खण्ड का शीर्षक ‘पहाड़ों की रानी मसूरी’ रखा गया है। लेखक की यात्रा यहीं से प्रारंभ होती है और मसूरी के अनुपम सौंदर्य का भी इसमें उल्लेख है । यहीं से पाठकों को प्रमुख स्थलों की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होने लगती है।

YOU MAY ALSO LIKE

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

पुस्तक के दूसरे खण्ड से जानकारी प्राप्त होती हैं कि लेखक पर्यटक के रूप में मसूरी नहीं गये थे बल्कि उनकी ओकग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य के रूप में नियुक्ति हुई थी। लेखक के अनुसार इस विद्यालय की स्थापना अंग्रेजी अधिकारियों के बच्चों को शिक्षा देने के लिए 1888 ई. में हुई थी।

इस पुस्तक में देवभूमि उत्तराखण्ड को दो भागों में बांटकर यहां के इतिहास का विस्तृत वर्णन किया गया है। उदाहरण के तौर पर कुमायूं का वर्णन इस प्रकार है – “7वीं सदी से ग्यारहवीं सदी तक यहां कत्पुरी शासकों का शासन रहा है। अपने वैभव के चरम पर इस वंश का शासन नेपाल से लेकर अफगानिस्तान तक था। 12वीं सदी में इस वंश का विघटन हो गया और चांद शासकों ने इस क्षेत्र पर शासन किया।

13वीं-14वीं सदी में इस क्षेत्र पर आठ अलग-अलग राजवंशों ने शासन किया।” इस पुस्तक में उत्तराखण्ड की साहित्यिक विरासत का भी विस्तृत वर्णन किया गया है – दिनकर, पंत, हरिवंश राय बच्चन आदि साहित्यकारों ने इस क्षेत्र का साहित्यिक परिचय दिया है।

जयप्रकाश पाण्डेय अपने यात्रा वृतांत ‘पगडंडी में पहाड़’ पुस्तक के माध्यम से पाठकों की सहज कोमल भावनाओं को न केवल जगाते हैं बल्कि हिमालय के मनोहर स्थलों से लेकर देवभूमि उत्तराखण्ड के इतिहास, धर्म, दर्शन, सभ्यता, संस्कृति, प्रकृति सौंदर्य के साथ-साथ पर्वतीय अंचल के गांव और यहां के लोगों से परिचय कराते हैं।

यह पुस्तक पाठकों को देव भूमि उत्तराखण्ड की यात्रा करने को विवश कर देगी। लेखक इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस के अधिकारी हैं। लेखक की मानें तो 19वीं शताब्दी में अंग्रेजों द्वारा किए गए हर काम का उद्देश्य अधिक लाभ कमाने से है। लेखक ने इस पुस्तक को 18 अध्यायों में बांटा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation