• Latest
  • Trending

ग्रीन कॉरिडोर के नीचे तीन स्पोर्ट्स एरीना के निर्माण का प्रस्ताव

February 26, 2026
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ग्रीन कॉरिडोर के नीचे तीन स्पोर्ट्स एरीना के निर्माण का प्रस्ताव

लखनऊ में बच्चों और खिलाड़ियों की सुविधाओं के विकास पर खास ध्यान

by Blitzindiamedia
February 26, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बच्चों और खिलाड़ियों की सुविधाओं के विकास पर जोर दिया जा रहा है। इसको लेकर लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी के स्तर पर योजना तैयार की गई है। दरअसल, राजधानी में समतामूलक चौक से डालीगंज के बीच ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने योजना का निरीक्षण किया। इसी दौरान ग्रीन कॉरिडोर के नीचे तीन स्पोर्ट्स एरीना के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। यहां बच्चे और खिलाड़ी अभ्यास कर पाएंगे।

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने स्पोर्ट्स एरीना के निर्माण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निशातगंज पुल, हनुमान सेतु और डालीगंज पुल के पास नवनिर्मित ग्रीन कॉरिडोर के नीचे 3 स्थानों पर स्पोर्ट्स एरीना विकसित किए जाएंगे। इसमें बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेनिस, पिकेल बॉल और बॉक्स क्रिकेट आदि की सुविधा मिलेगी। बच्चों एवं युवाओं के लिए किड्स प्ले-एरिया और ओपन जिम भी रहेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

अंतिम चरण में है निर्माण
एलडीए की ओर से ग्वारी फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स एरीना विकसित किया है। वहां बास्केटबॉल और बैडमिंटन आदि की सुविधा है। एलडीए वीसी ने कहा कि ग्वारी की तर्ज पर ग्रीन कॉरिडोर के नीचे भी खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। समतामूलक चौक से डालीगंज पुल तक ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण अंतिम चरण में है। वीसी ने उम्मीद जताई कि इसी माह लोकार्पण के बाद इसे नागरिकों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

वीसी ने दिए निर्देश
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने ग्रीन कॉरिडोर के नवनिर्मित चौराहों पर स्कल्पचर्स लगाने, मीडियन पर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। साथ ही, निशातगंज से हनुमान सेतु के बीच विकसित किए गए स्ट्रेच में डबल आर्म स्ट्रीट लाइट्स लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान वीसी ने कहा कि खाटू श्याम मंदिर प्रांगण के पास पार्किंग एवं वेंडिग जोन विकसित किया जाएगा। इससे आने वाले समय में सड़क पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं हो सकेगा।

उर्मिला वन स्लिप रोड से जुड़ेगा
एलडीए की ओर से कुकरैल नदी के पास लगभग 18 एकड़ क्षेत्रफल में उर्मिला वन विकसित किया जा रहा है। अभी यहां आने-जाने के लिए बंधा रोड ही एक मात्र विकल्प है। बंधा रोड काफी संकरी है। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने कुकरैल नदी की तरफ से उर्मिला वन एवं रिवर फ्रंट को जोड़ने के लिए स्लिप रोड के निर्माण का निर्देश दिया। स्लिप रोड बनने से इन दोनों जगह आना-जान बेहद आसान हो जाएगा। साथ ही, क्षेत्र की उपयोगिता भी बढ़ेगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation