• Latest
  • Trending

बजट से आगरा वालों में खुशी की लहर मिले 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा

February 14, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
भारतीय मानक समय नियम 2026

अब पूरे देश की घड़ी एक होगी

August 31, 2026
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
CAG Railway Audit Report 2026: ₹1,130.92 Crore की 26 टिप्पणियाँ

छब्बीस टिप्पणियाँ, ग्यारह सौ करोड़

August 30, 2026
Monday, August 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बजट से आगरा वालों में खुशी की लहर मिले 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 14, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। प्रदेश सरकार के बजट में आगरा को एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का आवंटन किया गया है। पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और सिंचाई की योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए पुरानी योजनाओं को ही बजट मिला है।
इनमें साइंस सिटी, मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड कैंपस, बटेश्वर मंदिर शृंखला, आगरा नहर, रबर बैराज, छत्रपति शिवाजी म्यूजियम, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे और आगरा मेट्रो के लिए अंशदान दिया गया है। हालांकि, स्पोर्ट्स कॉलेज, आईटी सिटी, स्टेडियम और मेट्रो के विस्तार की उम्मीदें बजट से पूरी नहीं हो सकीं।
देश के पर्यटन का आईना ताजमहल इस बार भी बजट में नजर नहीं आया। ताज का जिक्र तक नहीं हुआ। वहीं बटेश्वर पर इस साल भी सरकार मेहरबान रही। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर में धार्मिक और पर्यटन विकास के लिए 30 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अटल संकुल का काम पूरा होने के बाद इसके संचालन के लिए 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। पिछले साल भी 30 करोड़ रुपये बटेश्वर को मिले थे।
छत्रपति शिवाजी म्यूजियम
और स्मारक का काम होगा तेज
ताजमहल के पास निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम के लिए 30 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस साल दिसंबर तक इसका निर्माण पूरा होना है। वहीं मराठा शौर्य के लिए कोठी मीना बाजार में स्मारक के लिए भी प्रावधान किया गया है। विशेष रूप से नहीं लेकिन जमीन की खरीद के लिए बजट मिला है। इसमें 6.50 करोड़ रुपये जमीन खरीद के लिए पर्यटन विभाग को मिल चुके हैं।
साइंस सिटी के लिए खोल दिया खजाना
नॉर्मल कंपाउंड में साइंस सिटी के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। बीते बजट में भी इसके लिए 38 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया था। इस बार 37.12 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

इन योजनाओं के लिए मिला आगरा को बजट
एसएन मेडिकल कॉलेज कैंपस निर्माण और मशीनरी – 130.70 करोड़ रुपये
साइंस सिटी के तहत नक्षत्रशाला निर्माण एवं उपकरण- 37.12 करोड़ रुपये
बटेश्वर में धार्मिक पर्यटन और मंदिर शृंखला का काम- 30 करोड़ रुपये
छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का निर्माण कार्य- 30 करोड़ रुपये
आगरा नहर का सुदृढ़ीकरण, सिंचाई कार्य के लिए बजट- 350 करोड़ रुपये
ताजमहल के आगे यमुना नदी में नगला पैमा में रबर बैराज- 10 करोड़ रुपये
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के सुदृढ़ीकरण के लिए – 250 करोड़ रुपये
आगरा मेट्रो में निवेश, ऋण भुगतान और अपना अंशदान- 97.57 करोड़ रुपये ।

YOU MAY ALSO LIKE

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

पराली जो अब सड़क बनेगी

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation