• Latest
  • Trending

हिलेरी क्लिंटन-बिल गेट्स मुंबई में करेंगे जलवायु पर चर्चा

February 14, 2026
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हिलेरी क्लिंटन-बिल गेट्स मुंबई में करेंगे जलवायु पर चर्चा

by Blitzindiamedia
February 14, 2026
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जलवायु परिवर्तन के समाधान की दिशा में भारत का पहला मुंबई क्लाइमेट वीक (एमसीडब्ल्यू) 17 से 19 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन ग्लोबल साउथ देशों के लिए जलवायु नेतृत्व का नया मंच तैयार करेगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में वैश्विक स्तर के सरकारी प्रतिनिधि, उद्योग जगत के नेता, जलवायु विशेषज्ञ, संस्थाए, युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस पहल का आयोजन स्वयंसेवी संस्था प्रोजेक्ट मुंबई द्वारा किया जा रहा है, जिसे महाराष्ट्र सरकार, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, एमएमआरडीए और बृहन्मुंबई महानगरपालिका का सहयोग हासिल है।
जियो कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम
कार्यक्रम जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा जबकि शहरभर के महाविद्यालयों, सामुदायिक केंद्रों और सांस्कृतिक संस्थानों में ‘हब-एंड-स्पोक’ मॉडल के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आयोजकों के अनुसार, वास्तविक जलवायु समाधान को प्रदर्शित और विस्तार देने पर विशेष ध्यान रहेगा।
30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, सरकार, वित्त, उद्योग, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र के सदस्य इसमें भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिलेरी क्लिंटन, बिल गेट्स, राजीव शाह, आईएफसी के इमाद फखुरी, क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर और देश के वरिष्ठ नेता, उद्योगपति, परोपकारी और पर्यावरण कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सुरक्षित भविष्य का संकल्प
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह आयोजन भारत की जलवायु विषयक सक्रिय नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। सरकार, उद्योग, वित्त, विशेषज्ञ और युवाओं को एक मंच पर लाना स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ भविष्य के प्रति महाराष्ट्र की प्रतिबद्धता का संकेत है। प्रोजेक्ट मुंबई के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिशिर जोशी ने कहा कि यह पहल जलवायु संकट के सामने मुंबई की दृढ़ता और रचनात्मकता को दर्शाती है। इसे भारत का पहला व्यापक नागरिक-आधारित जलवायु आंदोलन बताया गया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation