• Latest
  • Trending

देहरादून से मसूरी के बीच बनने जा रहा 3500 करोड़ का हाईवे

February 14, 2026
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देहरादून से मसूरी के बीच बनने जा रहा 3500 करोड़ का हाईवे

- 2 लंबी सुरंगों से कटेगा पहाड़, भौगोलिक सर्वे शुरू

by Blitzindiamedia
February 14, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मसूरी। देश भर से मसूरी आने वालों के लिए घंटों का जाम, खड़ी चढ़ाइयों पर रेंगती गाड़ियां और बरसात में बंद हो जाने वाले रास्ते, ये सब अब बीते दिनों की बात हो सकती है। देहरादून से मसूरी के बीच हाईवे बनने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 42 किमी लंबे दो-लेन हाईवे की स्वीकृति दे दी है। इस पर करीब 3500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह हाईवे झाझरा से लेकर मसूरी के लाइब्रेरी चौक तक बनेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत होंगी दो लंबी सुरंगें, जो पहाड़ों के भीतर से होकर सफर को तेज, सुरक्षित और सुगम बनाएंगी।
नई परियोजना के तहत, जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र के नीचे 2.9 किमी लंबी सुरंग बनाई जाएगी, जबकि दूसरी सुरंग मसूरी की पहाड़ियांें में लगभग दो किमी लंबी होगी। इन सुरंगों के बनने से न केवल दूरी कम होगी, बल्कि तीखे मोड़ों और भूस्खलन प्रभावित इलाकों से भी निजात मिलेगी।
तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगा ये हाईवे
फिलहाल देहरादून से मसूरी जाने के लिए मुख्य रूप से एक ही मार्ग इस्तेमाल होता है, जिस पर पर्यटन सीजन में हालात बेहद खराब हो जाते हैं। वैकल्पिक किमाड़ी मार्ग हर बारिश में क्षतिग्रस्त हो जाता है, जिससे कई-कई दिन यातायात पूरी तरह ठप रहता है। ऐसे में नया हाईवे तीसरे स्थायी विकल्प के रूप में उभरेगा।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
मसूरी हर साल लाखों पर्यटकों का स्वागत करती है, लेकिन सीमित सड़क क्षमता के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्कूल, अस्पताल और रोजमर्रा की आवाजाही तक प्रभावित होती है। नया राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से पर्यटकों का दबाव बंटेगा, जिससे शहर के भीतर जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी। साथ ही यह मार्ग चासकोट और खनिज नगर होते हुए एनएच-707ए (मसूरी कैंपटीफॉल मार्ग) से जुड़ेगा, जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
भौगोलिक सर्वे शुरू, मिट्टी और
पहाड़ों की होगी गहन जांच
परियोजना की संवेदनशीलता को देखते हुए एनएचएआई ने वाडिया हिमालयी भू-विज्ञान संस्थान को भौगोलिक सर्वेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। वैज्ञानिक मिट्टी की गुणवत्ता, पहाड़ों की संरचना और भूस्खलन की संभावनाओं का अध्ययन कर रिपोर्ट सौंपेंगे। सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो चुका है।
क्या बोले परियोजना निदेशक
एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह ने बताया कि मसूरी-देहरादून के बीच बनने वाले नए राष्ट्रीय राजमार्ग के अलाइनमेंट को स्वीकृति मिल चुकी है। भौगोलिक सर्वे के बाद निर्माण की अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

भौगोलिक सर्वे के बाद अगली प्रक्रिया शुरू होगी
मसूरी-देहरादून के बीच बनने वाले नए राष्ट्रीय राजमार्ग के अलाइनमेंट को स्वीकृति मिल चुकी है। भौगोलिक सर्वे के बाद निर्माण की अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
परियोजना निदेशक सौरभ सिंह, एनएचएआई

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation