• Latest
  • Trending

80 पदों के लिए युवा 24 फरवरी तक करें आवेदन

February 14, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

80 पदों के लिए युवा 24 फरवरी तक करें आवेदन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 14, 2026
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। जिन युवाओं का सपना वर्दी पहनकर देश के जंगलों, वन्यजीवों और पर्यावरण की हिफाजत करने का है, उनके लिए अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 80 भारतीय वन सेवा अधिकारी चुने जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 24 फरवरी शाम 6 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
क्या है यह परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग हर साल देश की प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक भारतीय वन सेवा के लिए परीक्षा आयोजित करता है। इस बार भी आयोग ने साफ कर दिया है कि चयन सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, फिर भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा और आखिर में साक्षात्कार के जरिए होगा। प्रारंभिक परीक्षा वही होगी, जो सिविल सेवा परीक्षा के लिए होती है।
पदों का ब्योरा
इस भर्ती में कुल 80 पद हैं। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 33, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 21, अनुसूचित जाति के लिए 12, अनुसूचित जनजाति के लिए 6 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 8 पद रखे गए हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
जो उम्मीदवार स्नातक हैं और जिन्होंने वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित, सांख्यिकी, भूविज्ञान, कृषि, वानिकी, अभियांत्रिकी या पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान जैसे विषयों में पढ़ाई की है, वे आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना है
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
चयन प्रक्रिया ऐसे होगी
सबसे पहले सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 होगी, जो 24 मई 2026 को प्रस्तावित है। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा देनी होगी। अंत में साक्षात्कार और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन होगा। प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ते।
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले एक बार का पंजीकरण करना होगा। इसके बाद साझा आवेदन फॉर्म भरकर भारतीय वन सेवा परीक्षा का चयन करना होगा। फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद शुल्क जमा कर फॉर्म अंतिम रूप से जमा किया जा सकता है।
जरूरी तारीखें
आवेदन शुरू : 4 फरवरी
आवेदन की अंतिम तारीख : 24 फरवरी
प्रारंभिक परीक्षा : 24 मई ।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation