• Latest
  • Trending

76वें यूपी दिवस पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी, सीएम योगी ने दी बधाई

February 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
भारतीय मानक समय नियम 2026

अब पूरे देश की घड़ी एक होगी

August 31, 2026
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
CAG Railway Audit Report 2026: ₹1,130.92 Crore की 26 टिप्पणियाँ

छब्बीस टिप्पणियाँ, ग्यारह सौ करोड़

August 30, 2026
Tuesday, September 1, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

76वें यूपी दिवस पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी, सीएम योगी ने दी बधाई

बीमारू से बेमिसाल बन गया उत्तर प्रदेश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 2, 2026
in the blitz
0

संजय द्विवेदी
लखनऊ। पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश का 76वां स्थापना दिवस मनाया गया। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश का गठन किया गया। साल 2000 तक उत्तराखंड भी यूपी का ही हिस्सा था। 2000 में यूपी के पहाड़ी क्षेत्रों को अलग करके नए राज्य का दर्जा दे दिया गया था। कुमाऊं और गढ़वाल के इस इलाके को उत्तरांचल कहा गया जो बाद में उत्तराखंड कहलाया। इस खास मौके पर राष्ट्रपति से लेकर पीएम मोदी तक ने बधाई दी।
भारत की सांस्कृतिक धरोहरों को अगर किसी एक प्रदेश की पहचान में समेटा जाए तो उत्तर प्रदेश इसका सबसे जीवंत उदाहरण है। यहां राम की अयोध्या तो कृष्ण का मथुरा-वृंदावन, बुद्ध की सारनाथ तो गंगा-यमुना का संगम इलाहाबाद, ताजमहल वाला आगरा और बनारस जैसा शाश्वत शहर- यह धरती इतिहास, आध्यात्म, राजनीति और संस्कृति की एक अद्भुत संगम भूमि है।

इस विराट पहचान को सलाम करते हुए उत्तर प्रदेश हर साल 24 जनवरी को अपना स्थापना दिवस मनाता है। इसी मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी और यूपी को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बताया।

YOU MAY ALSO LIKE

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

पराली जो अब सड़क बनेगी

राज्य का इतिहास
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश दिवस को आधिकारिक रूप से पहली बार 2018 में मनाया गया था। 24 जनवरी 1950 को यूनाइटेड प्रोविंस का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया जिसने इस राज्य को एक नई पहचान दी। वर्तमान उत्तर प्रदेश को 1807 में ‘सीडेड एंड कॉन्कर्ड प्रोविंस’ कहते थे, फिर 1834 में ‘आगरा प्रेसिडेंसी’ और 1836 में ‘उत्तर-पश्चिम प्रांत’ नाम मिला। बाद में 1902 में अवध और आगरा को मिलाकर ‘यूनाइटेड प्रोविंस ऑफ आगरा एंड अवध’ कहा गया जिसे 1946 में संक्षेप में ‘यूनाइटेड प्रोविंस’ कर दिया गया। स्वतंत्र भारत में 24 जनवरी 1950 को इसका नाम बदलकर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया और 2000 में इसके पर्वतीय हिस्से से ‘उत्तराखंड’ राज्य बना।

विकास में मजबूत आधार स्तंभ: राष्ट्रपति
यूपी स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को मेरी शुभकामनाएं. गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति की यह धरती भारत की विकास यात्रा में एक मजबूत आधार स्तंभ रही है। मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। मैं इस राज्य के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।

बीमारू से बेमिसाल प्रदेश बना यूपी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, भारतीय संस्कृति और विरासत की समृद्धि में अमूल्य योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। डबल इंजन सरकार और विकास को समर्पित यहां के लोगों की सहभागिता से हमारे इस राज्य ने बीते नौ वर्षों में बीमारू से बेमिसाल प्रदेश बनने का सफर तय किया है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि देश की प्रगति को गतिशील बनाए रखने में उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य बहुत काम आने वाला है।

गृहमंत्री ने भी दी बधाई
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। सनातन संस्कृति की अमूल्य विरासत से सिंचित, गंगा-यमुना की पावन और उर्वर भूमि उत्तर प्रदेश वह धरती है, जिसने राष्ट्र को संस्कृति, साधना, शक्ति और संकल्प के मार्ग पर सदैव अग्रसर किया है। आज डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश विकास और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश के सदैव प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना करता हूं।

विकास का ग्रोथ इंजन बना यूपी: सीएम योगी
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश के मेरे प्रिय प्रवासी बहनों और भाइयों, विदेश में रहकर अपने परिश्रम, प्रतिभा और मूल्यों के माध्यम से आपने उत्तर प्रदेश और भारत का मान वैश्विक मंच पर बढ़ाया है। हमारी सरकार आपके अनुभव और ज्ञान को प्रदेश की विकास यात्रा से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आप सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की हृदय से बधाई व मंगलमय शुभकामनाएं। असीम संभावनाओं का हमारा प्रदेश आज संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए बीमारू से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बना है।

संस्कृति का बहुत बड़ा प्रतीक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधार्इ देते हुए कहा, उत्तर प्रदेश भारत की प्रकृति और संस्कृति का बहुत बड़ा प्रतीक है। पिछले लगभग नौ वर्षों से उत्तर प्रदेश सुशासन और विकास के नए अध्याय लिख रहा है। यह राज्य प्रगति के पथ पर उत्तरोत्तर अग्रसर रहे, यही ईश्वर से मेरी कामना है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation