• Latest
  • Trending
बेटे के सीआरपीएफ में चयन की खबर सुनकर रो पड़ी फुटपाथ पर सब्जी बेचती मां

बेटे के सीआरपीएफ में चयन की खबर सुनकर रो पड़ी फुटपाथ पर सब्जी बेचती मां

July 4, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
भारतीय मानक समय नियम 2026

अब पूरे देश की घड़ी एक होगी

August 31, 2026
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
Wednesday, September 2, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बेटे के सीआरपीएफ में चयन की खबर सुनकर रो पड़ी फुटपाथ पर सब्जी बेचती मां

मां-बेटे के भावुक क्षणों का हर कोई हुआ मुरीद

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
बेटे के सीआरपीएफ में चयन की खबर सुनकर रो पड़ी फुटपाथ पर सब्जी बेचती मां

YOU MAY ALSO LIKE

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

ब्लिट्ज ब्यूरो

सिंधुदुर्ग। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में एक युवक का सीआरपीएफ में सिलेक्शन हुआ तो वह खुशी से झूम उठा। वह जल्दी से जल्दी यह खुशखबरी अपनी मां को देना चाहता था। वह मां के पास पहुंचा। मां उस समय रोज की तरह फुटपाथ पर सब्जियां बेच रही थी। वह सब्जी बेचने के लिए आवाजें लगा रही थीं, बेटा उनके पांव में गिरा और आशीर्वाद लिया। मां को कुछ समझ नहीं आया। उन्होंने पूछा और जब बेटे के चयन का पता चला तो उसे सीने से चिपकाकर फूट-फूटकर रोने लगीं। हालांकि उनकी आंखों के ये आंसू खुशी के थे, इस पल को जिसने देखा, वह ही भावुक हो गया।
मामला कुडाल तालुका के पिंगुली गांव का है। गोपाल सावंत की मां फुटपाथ पर सब्जियां बेचकर परिवार चलाती थीं। बेटे का सपना सेना में जाने का था। वह लंबे समय से तैयारी कर रहा था। जब सीआरपीएफ चयन की लिस्ट में उसका नाम आया तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा।
दौड़ते हुए मां के पास पहुंचा
उसके साथ उसके दोस्त थे। वह दोस्तों के साथ दौड़ते हुए उस जगह पहुंचा, जहां उसकी मां सब्जियां बेच रही थीं। बेटे को तेजी से अपनी ओर आता देख मां को समझ नहीं आया। इधर बेटा आते ही उनके पैरों पर लेट गया। मां ने उसे उठाया और बेटे ने बताया कि उसका सीआरपीएफ में चयन हो गया है। मां ने फुर्ती से उसे अपने सीने से चिपका लिया और रोने लगीं। उसके बाद मां-बेटा दोनों एक-दूसरे से लिपटकर खूब रोए।
दोस्त ने बनाया वीडियो
गोपाल के एक दोस्त ने इस क्षण को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फुटपाथ की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘यहीं से सब कुछ शुरू हुआ था। वह यहां हर दिन काम करती थी ताकि उसका बेटा बड़े सपने देख सके।’ वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मैं बस यही चाहती थी कि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके।’
यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर विलास कुडालकर ने शेयर किया, उन्होंने लिखा, ‘पिंगुली के शेतकर वाडी के गोपाल सावंत का सीआरपीएफ में चयन हो गया है और वह देश की सेवा करने जा रहे हैं। कुडाल नगर पंचायत में फुटपाथ पर व्यापार कर रही अपनी मां को यह खुशखबरी सुनाते हुए गोपाल का यह वीडियो दिल को छू लेने वाला है।’ एक X यूजर ने लिखा, ‘सचमुच आज उस मां को उसकी मेहनत का फल मिल गया। वह बहुत भाग्यशाली है कि उसे ऐसा बेटा मिला।’एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, ‘बेटे ने बहुत अच्छी परवरिश पाई है और उस मां ने वाकई ऊंचे आदर्श स्थापित किए हैं, उसका दृढ़ संकल्प हम सब से कहीं अधिक मजबूत था!’ एक तीसरे यूजर ने प्रतिक्रिया दी, ‘ऐसी दुनिया में जहां प्यार शर्तों के साथ आता है और समय के साथ फीका पड़ जाता है, एक मां का प्यार अद्वितीय है, मौन, निस्वार्थ और अनंत। वह आपको उस तरह से प्यार करती है जिस तरह से दुनिया कभी नहीं कर सकती, इसलिए नहीं कि आप क्या बनते हैं, बल्कि इसलिए कि आप अस्तित्व में हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि उसे भगवान कहा जाता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation