• Latest
  • Trending
दावोस में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग 12000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

दावोस में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग 12000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

July 4, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
भारतीय मानक समय नियम 2026

अब पूरे देश की घड़ी एक होगी

August 31, 2026
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
Wednesday, September 2, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दावोस में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग 12000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

-बड़ी उपलब्धि उत्तर प्रदेश की ग्रीन ग्रोथ रणनीति को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख समझौते रहे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
दावोस में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग 12000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

YOU MAY ALSO LIKE

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

ब्लिट्ज ब्यूरो

दावोस। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक 2026 के दावोस आयोजन के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने वैश्विक और भारतीय संस्थाओं के साथ अपनी भागीदारी को और मजबूत किया। पूरे दिन चली रणनीतिक बैठकों के जरिए राज्य में निवेश साझेदारियों को गति देने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रहा। इकोनॉमिक फोरम के तीसरे दिन तक यूपी को 12000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिल चुके थे।
यूपी के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई सुरेश कुमार खन्ना, माननीय कैबिनेट मंत्री (वित्त एवं संसदीय कार्य) ने की। तीसरे दिन प्रतिनिधिमंडल ने टेक महिंद्रा, ग्रुंडफोस, बी8, फिलिप मॉरिस इंटरनेशनल, एडेको, रश्मि ग्रुप, क्यूब्लर ग्रुप, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, गोदरेज और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी सहित कई अग्रणी संस्थाओं के साथ विस्तृत चर्चा की। इन बैठकों में स्वच्छ ऊर्जा, मैन्युफैक्चरिंग, औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर, जल समाधान, टेक सेवाएं, स्किलिंग, सस्टेनेबिलिटी और नवाचार-आधारित विकास के अवसरों पर विचार किया गया।
तीसरे दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि उत्तर प्रदेश की ग्रीन ग्रोथ रणनीति को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख समझौते रहे। आरईसी लिमिटेड ने 500 मेगावॉट कृषि अवशेष वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजनाओं के लिए ₹8,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव के साथ समझौता (एमओयू) किया। वहीं रश्मि मेटलर्जिकल प्राइवेट लिमिटेड ने ₹4,000 करोड़ निवेश के साथ 1 एमटीपीए एकीकृत स्टील प्लांट स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई।
इसके अलावा कार्बन कम्पास सर्विसेज एलएलपी ने ₹820 करोड़ के निवेश इरादे के साथ ब्रिकेटिंग और कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्रों तथा कार्बन क्रेडिट मोनेटाइजेशन के लिए एमओयू किया, जिसमें ₹30 करोड़ विशेष रूप से मोनेटाइजेशन पहल के लिए प्रस्तावित हैं।
रेनर्जी डायनेमिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने राज्य में 70 टन प्रतिदिन क्षमता वाले सीबीजी संयंत्र स्थापित करने के लिए साझेदारी की, जिससे सर्कुलर इकॉनमी, ग्रामीण आय के अवसर और स्वच्छ मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल नेट जीरो 2070 लक्ष्यों के अनुरूप है। साथ ही दुनिया की सबसे बड़ी पेय पदार्थ (ब्रुअरी) कंपनी एबी इनबेव और आईटी दिग्गज सिस्को ने भी उत्तर प्रदेश प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर राज्य में निवेश पर बातचीत की।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation