• Latest
  • Trending
रातों-रात बदल गई ड्राइवर की किस्मत, जीती 10 करोड़ की लॉटरी

रातों-रात बदल गई ड्राइवर की किस्मत, जीती 10 करोड़ की लॉटरी

July 4, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रातों-रात बदल गई ड्राइवर की किस्मत, जीती 10 करोड़ की लॉटरी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
रातों-रात बदल गई ड्राइवर की किस्मत, जीती 10 करोड़ की लॉटरी

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

सिरसा। हरियाणा के सिरसा के रहने वाले पृथ्वी सिंह की किस्मत ऐसी चमकी कि वह रातों रात करोड़पति बन गए। ड्राइवरी कर अपने बच्चों को पालने वाले पृथ्वी सिंह ने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर 2026 का 10 करोड़ रुपए का पहला इनाम जीता है। बाद पृथ्वी सिंह के घर में खुशी का माहौल है। परिवार ने ढोल-नगाड़े बजाकर और नोटों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
रानियां के पास मोहम्मदपुरिया गांव के रहने वाले पृथ्वी सिंह के परिवार में पत्नी सुमन, बेटी रितिका, बेटा दक्ष और पिता देवीलाल हैं। वह पेशे से ड्राइवर हैं और पत्नी सुमन एक निजी स्कूल में चपरासी है।
पृथ्वी ने बताया कि उन्होंने मदन लाल से 500 रुपए, 200 रुपए और 100 रुपए के तीन लॉटरी के टिकट खरीदे थे। उनमें से 500 रुपए के टिकट पर 10 करोड़ का इनाम निकला। लॉटरी विक्रेता मदन लाल ने उन्हें फोन करके बताया कि उनकी लॉटरी निकल आई है, लेकिन उन्हें यकीन नहीं हुआ। उनके लिए ये सपने जैसा था लेकिन मदन लाल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सच में उनको 10 करोड़ की लॉटरी लगी है।
उनकी पत्नी सुमन ने भी इसे भगवान का आशीर्वाद बताया और कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी किस्मत ऐसे बदलेगी।
खुद का कारोबार शुरू करेंगे,
7 करोड़ रुपए मिलेंगे
10 करोड़ रुपए जीतने के बाद पृथ्वी सिंह के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि इन पैसों से वह अपना खुद का कारोबार शुरू करेंगे। वहीं, बेटे दक्ष ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पापा को 10 करोड़ रुपए मिले हैं, अब हम थार गाड़ी खरीदेंगे। पृथ्वी सिंह को अब आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की पासबुक और टिकट लेकर चंडीगढ़ ऑफिस में जमा कराने होंगे। पेमेंट सीधे उनके खाते में आएगी, जिसमें से 30 प्रतिशत टैक्स कटेगा। इस तरह उन्हें करीब 7 करोड़ रुपए मिलेंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation