• Latest
  • Trending
India is developing every facility for growth: IMF

आईएमएफ ने भारत का जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत किया

July 4, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
भारतीय मानक समय नियम 2026

अब पूरे देश की घड़ी एक होगी

August 31, 2026
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
Wednesday, September 2, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आईएमएफ ने भारत का जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत किया

भारत की विकास दर उम्मीद से बेहतर, अगले साल भी अर्थव्यवस्था में तेजी रहेगी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
India is developing every facility for growth: IMF

YOU MAY ALSO LIKE

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (आईएमएफ) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 0.7% बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले अक्टूबर में इसने इसके 6.6% रहने का अनुमान जताया था। आईएमएफ ने अपनी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में विकास दर उम्मीद से कहीं बेहतर रही है।
खास तौर पर वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी और चौथी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने मजबूत पकड़ दिखाई है, जिसका असर पूरे साल के आंकड़ों पर दिखेगा।
2026-27 के लिए भी बढ़ाया अनुमान
आईएमएफ ने सिर्फ इस साल ही नहीं, बल्कि अगले वित्त वर्ष के लिए भी ग्रोथ अनुमान बढ़ाया है। 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.2% से बढ़ाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया गया है।
हालांकि, संस्था का यह भी कहना है कि 2027-28 तक ग्रोथ फिर से 6.4% के आसपास स्थिर हो सकती है, क्योंकि कुछ समय के लिए असर दिखाने वाले ‘टेंपरेरी फैक्टर्स’ का प्रभाव तब तक कम हो जाएगा।
सरकारी आंकड़ों में भी दिख रही मजबूती
भारत के सांख्यिकी मंत्रालय के ‘फर्स्ट एडवांस एस्टीमेट’ के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ सकती है। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में यह दर 6.5% रही थी। जुलाई-सितंबर 2025 की तिमाही में भारत की विकास दर 8.2% दर्ज की गई थी, जबकि अप्रैल-सितंबर की पहली छमाही में औसत ग्रोथ 8% रही है। यह दिखाता है कि मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में तेजी बरकरार है।
महंगाई से भी मिलेगी राहत
आईएमएफ ने महंगाई को लेकर सकारात्मक रुख जताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी आने से महंगाई दर कम होगी।
भारत में रिजर्व बैंक ने रिटेल महंगाई यानी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) को 4% पर रखने का लक्ष्य तय किया है। इसमें 2% ऊपर या नीचे की गुंजाइश रखी गई है। आईएमएफ का अनुमान है कि आने वाले समय में महंगाई दर इस टारगेट रेंज के भीतर बनी रहेगी।
इमर्जिंग मार्केट में भारत का दबदबा
आईएमएफ के मुताबिक, उभरते बाजारों और विकासशील देशों में औसत ग्रोथ 4% के ऊपर बनी रहेगी। इनमें भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। भारत की यह बढ़त घरेलू मांग और सरकारी खर्च में तेजी की वजह से है।
आईएमएफ ने अपनी ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक’ रिपोर्ट में ये सब जानकारियां दी हैं।
वाशिंगटन स्थित इस बहुपक्षीय वित्तीय संस्था ने बताया कि 2025 (वित्त वर्ष 2025-26) के लिए भारत के ग्रोथ अनुमान को 0.7 फीसदी अंक बढ़ाकर 7.3 फीसदी करने का एक बड़ा कारण है। इसके पीछे तीसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर आर्थिक प्रदर्शन और चौथी तिमाही में मजबूत रफ्तार है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation