• Latest
  • Trending

बरेली में 300 एकड़ जमीन पर विकसित होगी इंडस्टि्रयल टाउनशिप

January 10, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
भारतीय मानक समय नियम 2026

अब पूरे देश की घड़ी एक होगी

August 31, 2026
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
Wednesday, September 2, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बरेली में 300 एकड़ जमीन पर विकसित होगी इंडस्टि्रयल टाउनशिप

इसी माह मिलेगी रामायण वाटिका की सौगात

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 10, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) गांव रहपुरा जागीर में 300 एकड़ भूमि पर प्रदेश की पहली इंडस्टि्रयल टाउनशिप विकसित करेगा। इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। शहरवासियों को इसी माह रामायण वाटिका की भी सौगात मिलेगी। सीएम योगी इसे जनता को समर्पित करेंगे। रामायण के प्रसंगों पर आधारित इस वाटिका में श्रीराम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा लगी है। पीलीभीत रोड पर नई टाउनशिप का तोहफा भी लोगों को मिलेगा।

बीडीए ने इंडस्टि्रयल टाउनशिप को लॉजिस्टिक हब, ट्रांसपोर्टनगर, वेयर हाउस और इंडस्टि्रयल एरिया, चार जोन में बांटा है। जोन एक में शामिल लॉजिस्टिक हब के लिए 125 हेक्टेयर भूमि रहपुरा चौधरी में ली जाएगी। इसमें अलग-अलग आकार के भूखंड होंगे। जोन दो में वेयर हाउस, तीन में ट्रांसपोर्टनगर व चार में इंडस्टि्रयल एरिया को रखा गया है। इनमें भी 750 से लेकर 10 हजार वर्गमीटर तक के प्लॉट होंगे। इंडस्टि्रयल टाउनशिप में उद्योग के साथ लोगों के रहने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि लोग काम और अपने जीवन को एक ही जगह पर संतुलित कर सकें।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

टाउनशिप में होंगी ये सुविधाएं
टाउनशिप में ईटीपी, एसटीपी, ई-चार्जिंग स्टेशन, कॉमन पार्किंग एरिया, पेट्रोल-सीएनजी पंप, सीयूजीएल गैस लाइन, कैफेटेरिया, बैंक व पोस्ट ऑफिस, फायर स्टेशन, मेडिकल फैसिलिटी सेंटर, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम आदि होगा। पीलीभीत रोड किनारे 700 एकड़ पर बीडीए नई टाउनशिप विकसित कर रहा है। इंडस्टि्रयल टाउनशिप फेस-2 के लिए भी प्राधिकरण की ओर से 300 एकड़ जमीन देखी जा रही है।

कन्वेंशन सेंटर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रुद्रावनम व नाथ म्यूजियम की भी मिलेगी सौगात
तीन माह में कन्वेंशन सेंटर व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का तोहफा शहरवासियों को मिलेगा। कन्वेंशन सेंटर में 600 और 200 लोगों के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल के साथ वातानुकूलित कमरे, विवाह और अन्य आयोजन के लिए लॉन, पार्किंग आदि की सुविधा होगी। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मल्टीपर्पज इनडोर हॉल, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल कोर्ट आदि बनाए गए हैं। ग्रेटर बरेली में 2.5 एकड़ भूमि पर रुद्रावनम और नाथ म्यूजियम का काम अंतिम चरण में हैं। चार माह बाद ये जनता को समर्पित होंगे। रुद्रावनम पूरी तरह शिवमय होगा। नाथ म्यूजियम में सरोवर के चारों ओर गैलरी और ध्यान केंद्र प्रस्तावित है।

प्रशासन शुरू करेगा परिसंपत्तियों का मूल्यांकन
औद्योगिक टाउनशिप के लिए भूमि क्रय के संबंध में बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बैठक की। प्रशासनिक अफसरों से चिह्नित भूमि की स्थिति, परिसंपत्तियों के मूल्यांकन आदि पर चर्चा की। पहले चरण में ग्राम रसूला चौधरी, भिटौरा नौगवां, चिटौली, रहपुरा जागीर में 124.370 हेक्टेयर भूमि चिह्नित है। राजस्व, लोक निर्माण व सिंचाई विभाग को चिह्नित भूमि पर स्थित परिसंपत्तियों का निरीक्षण और मूल्यांकन कर संयुक्त रिपोर्ट जल्द देने के लिए कहा है।

उपाध्यक्ष ने बीडीए सचिव, संयुक्त सचिव और विशेष कार्याधिकारी को भूमि क्रय संबंधी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर डीएम की अध्यक्षता में जल्द बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया। बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि यह टाउनशिप बेहद महत्वपूर्ण है। इसके फेज-2 के लिए भी जमीन देखी जा रही हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation