• Latest
  • Trending

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़ा, चीन-रूस भड़के

January 10, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़ा, चीन-रूस भड़के

150 जेट और सीआईए की मदद ली ट्रंप प्रशासन ने

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 10, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अमेरिका लाया गया जहां की अदालत में मादुरो पर केस भी शुरू हो गया है।

2 से 3 जनवरी की दरमियानी रात अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर हमला किया। राजधानी में कई बड़े विस्फोट भी हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस कार्रवाई पर दुनिया भर में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। चीन और रूस भड़क उठे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

मादुरो पर अमेरिका काफी अर्से से हथियार व ड्रग्स की तस्करी के आरोप लगाता रहा है। उधर वेनेजुएला के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आलोचना के तीखे प्रहार करते रहे हैं। ट्रंप व मादुरो एक-दूसरे को देख लेने की धमकी भी देते रहे हैं।

अमेरिका ने पाकिस्तान के एबटाबाद में अल-कायदा नेता ओसामा बिन लादेन को इसी तरह मार गिराया था। इस बार अमेरिकी सेना वेनेजुएला के राष्ट्रपति को अपने साथ ही पकड़ कर ले गई। मादुरो को हिरासत में लेने के लिए 150 जेट का इस्तेमाल किया। इस अभियान में बी-1 लांसर्स, एफ-22 रैप्टर्स, एफ-35 लाइटनिंग II, एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट्स, ईए-18 ग्रोवलर और ई-2 हॉकआई जैसे युद्धक विमानों का इस्तेमाल किया गया था।

आरक्यू-170 सेंटिनल ड्रोन, जिसे व्रैथ या कंधार का दानव नाम से जाना जाता है, एक अमेरिकी मानवरहित हवाई वाहन है। इसका उपयोग खुफिया कामों जैसे निगरानी, लक्ष्य निर्धारण और टोही (आईएसटीएआर) मिशनों के लिए किया जाता है। इस स्टील्थ विमान को केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) की ओर से संयुक्त राज्य वायु सेना (यूएसएएफ) द्वारा संचालित किया जाता है।

सीआईए ने रखी पैनी नजर
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सीआईए की एक छोटी टीम अगस्त 2025 से ही वेनेजुएला में तैनात थी, जिसने मादुरो की रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में जानकारी इकट्ठा की, जिससे अमेरिकी सेना के लिए मादुरो को पकड़ना आसान हो गया।
खुफिया एजेंसी का एक करीबी सूत्र भी था जो निकोलस मादुरो की गतिविधियों पर नजर रखता था। इस करीबी सूत्र ने ही ऑपरेशन के दौरान मादुरो की सटीक लोकेशन भी बताई।

अमेरिकी ऑपरेशन में जख्मी हुईं मादुरो की पत्नी
अमेरिकी सेना के वेनेजुएला ऑपरेशन में अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की पत्नी सिलिया फ्लोरेस को काफी चोटें आई हैं। उनकी आंखों में जख्म, पसलियों में फ्रैक्चर होने की सूचना है। अमेरिकी सैनिकों ने उन्हें बेडरूम से खींचकर निकाला था न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक 69 साल की फ्लोरेस जब सोमवार को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश हुईं ंतब उनके चेहरे पर दो पट्टियां लगी थीं। एक पट्टी आंख के ऊपर व दूसरी माथे पर थी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation