• Latest
  • Trending

एआई से अवैध धर्मांतरण रैकेट की जड़ खोदी जाएगी

January 3, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एआई से अवैध धर्मांतरण रैकेट की जड़ खोदी जाएगी

धर्मांतरण कराने वाले गिरोहों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाए पुलिस

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 3, 2026
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय अनुदानित धर्मांतरण रैकेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। प्रदेश में अवैध तरीके से चलने वाले धर्मांतरण रैकेट पर बड़े एक्शन की भी तैयारी है। इसके लिए यूपी पुलिस को आधुनिक तरीकों के इस्तेमाल का निर्देश दिया गया है।
सीएम योगी ने कहा है कि ऐसे गिरोहों के खात्मे के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), वित्तीय ट्रेल, तकनीकी विश्लेषण और आधुनिक संसाधनों का प्रभावी व सशक्त उपयोग किया जाए। उन्होंने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए कि धर्मांतरण कराने वाले गिरोहों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाए और इनमें संलिप्त नेटवर्क को पूरी तरह नेस्तनाबूद किया जाए।
सीएम योगी आदित्यनाथ पुलिस मुख्यालय में आयोजित पुलिस मंथन के समापन अवसर पर पदक अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने पिछले तीन वर्षों में मुख्यमंत्री पुलिस पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीतिक और तकनीकी रूप से सशक्त होने पर जोर दिया।
सीमा सुरक्षा पर बड़ा निर्देश
सीएम ने सीमा सुरक्षा और आतंकी गतिविधियों को लेकर पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से उत्पन्न हो रही आतंकी गतिविधियों के नए आयामों का गहन विश्लेषण करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने सीमा निगरानी और सर्विलांस सिस्टम को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ, अवैध गतिविधि और आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।
डेडिकेटेड साइबर मुख्यालय बनेगा
साइबर अपराध पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक डेडिकेटेड साइबर मुख्यालय स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध, डार्कवेब, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल माध्यमों से फैल रहे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष तकनीकी ढांचे और प्रशिक्षित मानव संसाधन की जरूरत है।
अराजक तत्वों पर सख्ती के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अराजक तत्वों और असामाजिक गतिविधियों से सख्ती से निपटने के निर्देश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग और दुष्प्रचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाली किसी भी पोस्ट का तत्काल संज्ञान लिया जाए और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जाति व धर्म के नाम पर समाज को बांटने वालों के खिलाफ किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाए।
नेटवर्क को करेंगे ध्वस्त
सीएम योगी ने यह भी कहा कि कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोग महापुरुषों के नाम का दुरुपयोग कर नए-नए संगठन बनाकर समाज में तनाव और अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे तत्वों की पृष्ठभूमि की गहन जांच कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हर कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में पारदर्शिता और संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप होनी चाहिए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस बल से आह्वान किया कि बदलते समय के साथ अपराध के नए तरीकों को समझते हुए तकनीक, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ काम किया जाए। इससे प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation