• Latest
  • Trending
Musk

युवाओं की लगन विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : मोदी

December 6, 2025
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
Friday, September 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

युवाओं की लगन विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : मोदी

मन की बात : पीएम ने अंतरिक्ष से लेकर कृषि क्षेत्र तक की उपलब्धियां गिनाईं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 6, 2025
in the blitz
0
Musk

YOU MAY ALSO LIKE

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में अंतरिक्ष से लेकर कृषि तक विभिन्न क्षेत्रों में देश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के युवाओं की लगन विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि हाल ही में स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस ने अंतरिक्ष परिवेश को एक नई उड़ान दी। वहीं, अनाज उत्पादन में भी भारत ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ की 128वीं कड़ी की शुरुआत नवंबर की प्रेरक घटनाओं का जिक्र करने के साथ की। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस पर केंद्रीय कक्ष में विशेष कार्यक्रम हुआ। वंदेमातरम के 150 वर्ष होने पर पूरे देश में शानदार कार्यक्रम हुए। 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण हुआ और इसी दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा, स्काईरूट का इन्फिनिटी कैंपस भारत की नई सोच, नवाचार और युवा शक्ति का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि भारत ने 357 मिलियन टन अनाज उत्पादन के साथ ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है, जो 10 वर्ष पहले की तुलना में भारत 100 मिलियन टन अधिक है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी लीप इंजन एमआरओ इकाई का उद्घाटन विमानों के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहालिंग के लिहाज से बहुत बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तरफ से आयोजित एक अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता के वीडियो का उल्लेख भी किया।
दुनियाभर को प्रेरित कर रही गीता
प्रधानमंत्री ने कहा, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महाभारत का युद्ध हुआ था, ये हम सभी जानते हैं लेकिन युद्ध के इस अनुभव को अब आप वहां महाभारत अनुभव केंद्र में साक्षात महसूस कर सकते हैं। इस केंद्र के अनुभव ने मुझे आनंद से भर दिया था। कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होना भी मेरे लिए बहुत विशेष रहा। मैं ये देखकर बहुत प्रभावित हुआ कि कैसे दुनियाभर के लोग दिव्य ग्रंथ गीता से प्रेरित हो रहे हैं।
शहद उत्पादन में हुई दोगुनी वृद्धि
प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में सुलाई यानी बन तुलसी से तैयार किए जाने वाले रामसुलाई शहद, कर्नाटक के तुमकुर में शिवगंगा कालंजिया के शहद उत्पादन में ग्रामीणों को जोड़ने और दक्षिण कन्नड़ा जिले के पुत्तुर में वनस्पतियों से शहद उत्पादन का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आज शहद उत्पादन में नए रिकॉर्ड बना रहा है। 11 वर्ष पहले देश में शहद उत्पादन 76 हजार मीट्रिक टन था। अब बढ़कर डेढ़ लाख मीट्रिक टन से भी ज्यादा हो गया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation