• Latest
  • Trending

राजस्थान निकाय व पंचायत चुनाव एक साथ कराए जाएं : हाईकोर्ट

November 22, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

राजस्थान निकाय व पंचायत चुनाव एक साथ कराए जाएं : हाईकोर्ट

- अगले साल 15 अप्रैल तक की समयसीमा भी तय की

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार को लंबित पड़े पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ कराने का निर्देश देते हुए इसके लिए अगले साल 15 अप्रैल तक की समयसीमा भी दे दी है। हाई कोर्ट ने अदालत में पेश अधिकारियों से 15 अप्रैल, 2026 तक प्रक्रिया पूरी करने और दोनों निकायों के परिसीमन की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी करने को कहा है। अदालत के आदेश के बाद राज्य में 11,000 से ज्यादा ग्राम पंचायतों और 309 शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है।
हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा और जस्टिस संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने यह निर्देश दिए, इसके साथ ही उन्होंने पंचायतों के पुनर्गठन और परिसीमन को चुनौती देने वाल कई याचिकाओं के साथ-साथ प्रशासक के रूप में फिर से नियुक्त किए गए प्रधानों और सरपंचों को हटाने के खिलाफ दायर याचिकाओं को भी खारिज कर दिया। कार्यवाही के दौरान पीठ ने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया को ‘फिर से चुनौती नहीं दी जा सकती।’
इस बारे में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा और 438 अन्य द्वारा दायर याचिकाओं में तर्क दिया गया था कि चुनाव स्थगित करना संविधान के अनुच्छेद 243 (ई) और 243 (के) तथा राजस्थान पंचायत राज अधिनियम, 1994 की धारा 17 का उल्लंघन है।
याचिकाकर्ताओं के वकील पीसी देवंदा ने कहा, ‘इस तरह चुनाव स्थगित करने से 6,700 से अधिक पंचायतों में लोकतांत्रिक कामकाज बाधित हुआ है।’ साथ ही उन्होंने तर्क दिया कि निवर्तमान सरपंचों को प्रशासक नियुक्त नहीं किया जा सकता। उधर महाधिवक्ता द्वारा चुनाव की तारीखें न बता पाने और बोर्ड परीक्षाओं के साथ ओवरलैप होने वाली पूर्व समय-सीमा में संशोधन करने के बाद, अदालत ने समय-सीमा तय कर दी।
उच्च न्यायालय के आदेश के साथ, राज्य सरकार को अब 11,000 से अधिक ग्राम पंचायतों और 309 शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव कराने होंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation