• Latest
  • Trending

आतंक पर नकेल जरूरी

November 15, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आतंक पर नकेल जरूरी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

दीपक द्विवेदी

देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास लगभग 14 साल बाद हुआ धमाका जहां सभी का दिल दहलाने वाला और हृदय विदारक है; वहीं यह इस आवश्यकता की ओर भी आगाह करता है कि हमें यह मान कर कभी निश्चिंत नहीं बैठना चाहिए कि किसी भी बड़ी कार्रवाई के बाद आतंकवादी और आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने वाले चुपचाप बैठ जाएंगे। यह वो जमात है जो आस्तीन के सांप की तरह कभी भी जरा सा मौका पाते ही डसने को तैयार रहती है। इसलिए भारत को ही नहीं; बल्कि दुनिया के हर देश को सदैव सतर्क और तत्पर रहना चाहिए। दिल्ली धमाके की वारदात देश को अस्थिर करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। सारी कड़ियां जुड़ने के बाद पूरी कहानी सामने आ रही है। लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा 12 पर पहुंच गया है। दो दर्जन मरीज इलाज के लिए भर्ती हैं जिसमें से दो मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी एलएनजेपी अस्पताल में धमाके में घायल लोगों से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने भूटान में ऑपरेशन सिंदूर की भांति एक बार फिर यह एलान कर दिया है कि दिल्ली विस्फोट के साजिशकर्ता बख्शे नहीं जाएंगे। आज जरूरत है संयम और सुरक्षा एजेंसियों पर भरोसा बनाए रखने की; जिन्होंने विस्फोट वाले दिन की सुबह ही भारी मात्रा में विस्फोटक बनाने की सामग्री जब्त कर ली और गिरफ्तारियां भी करने में सफल रही। गिरफ्तारी के दौरान वह आतंकी भागने में सफल हो गया जिसने कार में विस्फोटक रख कर आत्मघाती हमले को अंजाम दिया। यदि यह विस्फोटक पकड़ा नहीं जाता तो देश में अनेक जगह बड़े-बड़े विस्फोट भी हो सकते थे।
वैसे इस बार की वारदात में जो सबसे चिंता वाली बात सामने आई है वह यह है कि इसमें ज्यादातर आतंकवादी व्हाइट कॉलर्ड यानी पढ़े-लिखे लोग और डाक्टर शामिल हैं। अभी तक दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में 20 किरदार सामने आए हैं। इसमें जैश ए मोहम्मद के आतंकी डॉक्टरों की फौज और उनके मददगार स्लीपर सेल मॉड्यूल के संदिग्ध शामिल हैं। डॉक्टरों का ब्रेनवॉश कर उन्हें आतंक की राह में लाने वाले दो मौलवी भी जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस के शिकंजे में हैं। इंडिया गेट, लाल किला, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह जैसे बड़े टारगेट इन आतंकियों ने चुने थे। दावा है कि वो 26/11 से भी बड़ा हमला करने की फिराक में थे लेकिन जैश ए मोहम्मद की साजिश बेनकाब हो गई। जैश ए मोहम्मद के इस नए मॉड्यूल में अब तक करीब 20 लोग गिरफ्तार या हिरासत में हैं। फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े डॉ आदिल अहमद, डॉ मुजम्मिल और डॉ शाहीन की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि उनका चौथा साथी डॉक्टर उमर मोहम्मद, जिसे लाल किला बम ब्लास्ट का संदिग्ध हमलावर बताया जा रहा है, कार में विस्फोट के साथ उसके मारे जाने की खबर है।
यह भी खुलासा हुआ है कि इस आतंकी मॉड्यूल की साजिश 6 दिसंबर को 6 स्थानों पर बड़े धमाके करने की थी। दिल्ली के साथ अयोध्या, प्रयागराज समेत कई बड़े टारगेट भी थे। 2-2 के ग्रुप में 8 आतंकियों के ग्रुप तैयार हुए थे। हर जगह ब्लास्ट के लिए सेकेंड हैंड कार अरेंज की गई थी। उमर की दो कारों के अलावा कुछ और विस्फोटकों से लदी कारें तैयार की जानी थीं। अब सवाल यह है कि अगर आतंकी इस स्तर पर अपनी तैयारियां करते हैं तो भारत की सुरक्षा एजेंसियों को भी अब और मुस्तैदी के साथ आगे की सोच रखते हुए अपनी तैयारियां करनी होंगी। सुरक्षा एजेंसियों को ऐसे उपकरण विकसित करने चाहिए जो वाहनों में रखी ऐसी किसी भी संदिग्ध सामग्री का पता लगा सकें जो विस्फोटक के रूप में इस्तेमाल हो सकती हो। ऐसे उपकरणों को सभी शहरों के महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थापित भी किया जाना चाहिए। अगर ऐसी कोई डिवाइस विभिन्न चौराहों पर लगी होती तो निश्चित रूप से लाल किला विस्फोट जैसी वारदात भी नहीं हो पाती। आज जरूरत इस बात की है कि हमारी सुरक्षा एजेंसियां नई-नई डिवाइस विकसित करें ताकि किसी भी वारदात से पूर्व ही आतंकियों को दबोचा जा सके क्योंकि आतंकवादी भी हर बार अपने तरीके बदल रहे हैं। अतः आतंकवाद के शैतान को सदैव काबू में रखने के लिए हमेशा नकेल कस के रखनी ही होगी क्योंकि आतंकवाद आज वैश्विक स्तर पर शांति और सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है। आतंकी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए साजिशों के नए-नए जाल बुन रहे हैं जिन्हें भेद पाने में सुरक्षा एजेंसियों को भी कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation