• Latest
  • Trending

बीमा लोकपाल दिवस 2025

November 15, 2025
प्याज बफर स्टॉक की नपी-तुली निकासी, दाम पर सरकार की नजर

नपी-तुली मात्रा में निकाला जा रहा हैप्याज का सफर स्टाक

September 5, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

जापान की जेसीआर ने बढ़ाई भारत की क्रेडिट रेटिंग, A− हुई

September 5, 2026
vikram

भारत की अंतरिक्ष में नई छलांग, इसरो ने भेजा पहरेदार

September 5, 2026
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
Saturday, September 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बीमा लोकपाल दिवस 2025

शिकायतों के समाधान में कीर्तिमान तोड़ रहा नोएडा बीमा लोकपाल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 15, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। हर वर्ष 11 नवम्बर को देश भर में बीमा लोकपाल दिवस का आयोजन किया जाता है और इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में खासतौर पर बीमा धारकों में जागरूकता पैदा करना है। यह एक ऐसी संस्था है जो पूर्णतया निशुल्क रूप से बीमा क्षेत्र की शिकायतों के निस्तारण में लगी हुई है । वर्ष दर वर्ष बीमा लोकपाल संस्था द्वारा पहले से अधिक शिकायतों का समाधान किया जा रहा है और विगत वर्ष में पचास हजार के आस-पास शिकायतों का समाधान किया गया था। बीमा लोकपाल संस्था का प्रमुख उद्देश्य वर्ष 2047 तक प्रत्येक व्यक्ति को समुचित जीवन, संपत्ति एवं स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है।
बीमा लोकपाल कार्यालय नोएडा का नेतृत्व संभाल रहे सचिव संजय कुमार राय के अनुसार बीमा क्षेत्र के शिकायतकर्ताओं की शिकायतों के निष्पादन में नोएडा कार्यालय कीर्तिमान पर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है एवं पूर्णतः दक्ष एवं व्यावसायिक अधिकारियों की एक समर्पित टीम की वजह से यह सब संभव हो रहा है।

2047 तक हर व्यक्ति को समुचित जीवन संपत्ति, स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना लक्ष्य

– विगत वर्ष 53102 शिकायतों में से 48898 को निपटाया ः सचिव संजय राय

YOU MAY ALSO LIKE

नपी-तुली मात्रा में निकाला जा रहा हैप्याज का सफर स्टाक

जापान की जेसीआर ने बढ़ाई भारत की क्रेडिट रेटिंग, A− हुई

विगत वर्ष में इस संस्था को कुल 53102 शिकायतें प्राप्त हुईं और उनमें से 48898 शिकायतों का समाधान किया गया। बीमा लोकपाल कार्यालय नोएडा मूलतः पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की शिकायतों का
समाधान करता है। इसने विगत वित्तीय वर्ष में अनेक कारोबारी उपलब्धियों को हासिल किया है। बीमा लोकपाल कार्यालय नोएडा के वर्ष 2024-25 के संपादित कार्यों और 2025-2026 में चल रहे प्रयासों के विश्लेषण से पता चलता है कि इस कार्यालय द्वारा लगातार बीमा शिकायतों के त्वरित, लागत-प्रभावी और डिजिटल समाधान पर निरंतर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। कार्यालय में शिकायतों के निपटान की दर शत प्रतिशत है। लगभग सत्तर प्रतिशत शिकायतों का पंजीकरण ऑनलाइन किया जा रहा है।
निपटान दर प्रणाली ने मजबूत दक्षता प्रदर्शित की, 2023-24 में 100 प्रतिशत शिकायतों का निपटान किया गया। यह क्रम 2024-25 में भी जारी रहा। इस वर्ष निवर्तमान बीमा लोकपाल बिम्बाधर प्रधान की सेवानिवृत्ति के समय लंबित शिकायतों की संख्या शून्य स्तर पर थी।
शीघ्र समाधान: त्वरित निपटान का लक्ष्य इस कार्यालय द्वारा पूर्ण रूप से पूरा किया गया। पंजीकृत की गई सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा; 90 दिनों के भीतर समाधान किया गया। कुल निपटाई गई 3090 शिकायतों में से 2238 शिकायतें एक माह के अंदर ,787 शिकायतें एक से दो माह के भीतर और शेष 65 शिकायतें दो से तीन माह के दौरान निपटाईं गई।
मध्यस्थता की सफलता: सभी स्वीकार्य शिकायतों में से 32 प्रतिशत से अधिक का निवारण अनुशंसा (मध्यस्थता) के माध्यम से किया गया।
डिजिटल परिवर्तन: वर्ष 2023-24 में लगभग पूर्ण डिजिटल परिवर्तन देखा गया, जिसमें लगभग 72 प्रतिशत शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की गईं और 21 प्रतिशत शिकायतों की सुनवाई और निपटान ऑनलाइन किया गया। बीमा लोकपाल एक शून्य-लागत, वकील-मुक्त और अनौपचारिक विवाद समाधान मंच प्रदान करता है। ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की क्षमता इस पहुंच को और बढ़ाती है।
बाध्यकारी निर्णय: बीमा लोकपाल द्वारा लिए गए निर्णय बीमा कंपनियों पर बाध्यकारी होते हैं। इस शिकायत निवारण तंत्र के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए 18 केंद्रों पर प्रतिवर्ष बीमा लोकपाल दिवस मनाया जाता है। लगातार बढ़ती शिकायतें इस बात का प्रमाण है की बीमा धारकों को इस संस्था के बारे में जानकारी है। यह प्रणाली बीमाकर्ताओं को वैध दावों का निपटान करने के लिए एक मजबूत प्रोत्साहन प्रदान करती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation