• Latest
  • Trending

गोरखपुर में 10 हेक्टेयर में बनेगा नाथ थीम पार्क

November 15, 2025
प्याज बफर स्टॉक की नपी-तुली निकासी, दाम पर सरकार की नजर

नपी-तुली मात्रा में निकाला जा रहा हैप्याज का सफर स्टाक

September 5, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

जापान की जेसीआर ने बढ़ाई भारत की क्रेडिट रेटिंग, A− हुई

September 5, 2026
vikram

भारत की अंतरिक्ष में नई छलांग, इसरो ने भेजा पहरेदार

September 5, 2026
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
Saturday, September 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गोरखपुर में 10 हेक्टेयर में बनेगा नाथ थीम पार्क

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

नपी-तुली मात्रा में निकाला जा रहा हैप्याज का सफर स्टाक

जापान की जेसीआर ने बढ़ाई भारत की क्रेडिट रेटिंग, A− हुई

ब्लिट्ज ब्यूरो

गोरखपुर। चिलुआताल क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग ने घाट व भजन स्थल के बाद वहां एक नाथ थीम पार्क विकसित करने की योजना बनाई है। 10 हेक्टेयर में विकसित होने वाले इस पार्क के लिए विभाग की ओर से जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विभाग चिलुआताल के पास इसे लेकर सारी संभावनाएं तलाश रहा है। स्थान चयन के बाद उसे उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन से अनुरोध करेगा। जमीन सुनिश्चित होने के बाद उसके मुताबिक पर्यटन केंद्र का प्रारूप तैयार किया जाएगा।
नाथ थीम पार्क में नाथ पंथ की आभा के प्रदर्शन का हर संभव प्रयास होगा। प्राथमिक योजना के मुताबिक पार्क के जरिये पर्यटकों को नाथ संप्रदाय के इतिहास की जानकारी दी जाएगी। इतिहास को म्यूरल आर्ट के जरिये दिखाया जाएगा। पार्क की दीवारों को ऐतिहासिक चित्रों के जरिये सजाया जाएगा ताकि पार्क में आने वाले पर्यटक पार्क में घूमने के साथ-साथ नाथ पंथ इतिहास से भी परिचित हो सकें। पार्क के लिए चिलुआताल क्षेत्र का चयन नेपाल की ओर जाने वाले और वहां से आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखकर किया गया है। पर्यटन विभाग का मानना है कि नेपाल में नाथ पंथ की अप्रतिम मान्यता है। ऐसे में नेपाल के लोग बड़ी संख्या में इस पार्क में आएंगे और नाथ पंथ के बारे में जानकारी बढ़ाते हुए शांति व सुकून पाएंगे। उन्हें अपने मन का पर्यटन स्थल मिल जाएगा।
आकार ले चुका चिलुआताल घाट
रामगढ़ ताल की तरह ही चिलुआताल पर भी घाट बनाने की पर्यटन विभाग की योजना आकार ले चुकी है। विभाग के अनुसार 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मनोरंजन के लिए पर्यटकों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस परियोजना में पर्यटन विभाग की ओर से करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
तैयार हो रहा भजन संध्या स्थल
चिलुआताल क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावना को देखते हुए पर्यटन विभाग वह भजन संध्या स्थल का निर्माण करा रहा है। 3300 वर्ग मीटर में इस भजन संध्या स्थल विकसित करने की योजना बनाई गई है। इस स्थल पर एक साथ 1500 लोगों बैठने और भजन सुनने की व्यवस्था रहेगी। 13 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले भजन संध्या स्थल पर प्रस्तुति के लिए एक स्थायी मंच बनाया जाएगा, जिसे मंदिर का स्वरूप दिया जाएगा। नेपाल के रास्ते में पड़ने और गोरखनाथ मंदिर के करीब होने के चलते चिलुआताल क्षेत्र में पर्यटन विकास की अभूतपूर्व संभावना है। इसे देखते हुए वहां घाट विकसित किया गया। साथ ही भजन संध्या स्थल का निर्माण कराया जा रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation