• Latest
  • Trending

‘त्रिशूल’ : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सबसे बड़ी एक्सरसाइज

November 15, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘त्रिशूल’ : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सबसे बड़ी एक्सरसाइज

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 15, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत ने गुजरात और राजस्थान की पश्चिमी सीमाओं पर अपनी तीनों सेनाओं के साथ एक सैन्य अभ्यास ‘त्रिशूल’ किया है। इस युद्ध अभ्यास में पाकिस्तान से लगती पश्चिमी सीमा, पाकिस्तान के सिंध प्रांत और भारत के गुजरात राज्य के बीच सर क्रीक क्षेत्र से लेकर अरब सागर का क्षेत्र शामिल रहा।
रक्षा विशेषज्ञों ने इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सबसे बड़ा युद्ध अभ्यास बताया। भयभीत, आशंकित पाकिस्तानी नौसेना ने भी उत्तरी अरब सागर में नौसैनिक युद्ध अभ्यास किया।
युद्ध अभ्यास और मिसाइल टेस्टिंग पर नजर रखने वाले अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ डेमियन साइमन ने एक्स पर पोस्ट किया, पाकिस्तान ने अब उसी क्षेत्र में फायरिंग अभ्यास के लिए नौसैनिक नौवहन चेतावनी जारी की है, जहां भारत ने अपने तीनों सेनाओं के चल रहे सैन्य अभ्यास के लिए हवाई क्षेत्र आरक्षित कर रखा।
पिछले हफ़्ते पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ़ ने क्रीक क्षेत्र में अग्रिम चौकियों का दौरा किया था।
दोनों देशों के इस युद्ध अभ्यास के भौगोलिक क्षेत्र की ओवरलैपिंग पर साइमन ने लिखा, भले ही अभ्यास का भौगोलिक क्षेत्र एक-दूसरे के अभ्यास क्षेत्र में आ रहा है, फिर भी दोनों पक्षों के बीच को-ऑर्डिनेशन से यह सुनिश्चित होगा कि चीज़ें बिना किसी घटना के पेशेवर तरीके से हो जाएं।
नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून है कि आसपास के देशों को होने वाले किसी भी अभ्यास के लिए विमानन चेतावनी दी जाती है और इन अभ्यासों की चेतावनी भी जारी की गई है।
भारत और पाकिस्तान के
बीच सर क्रीक विवाद
भारत और पाकिस्तान सर क्रीक को द्विपक्षीय मुद्दा बताते हैं और इस विवाद को किसी अंतरराष्ट्रीय अदालत में नहीं ले जाना चाहते।
सर क्रीक क्षेत्र पाकिस्तान के सिंध प्रांत और भारत के गुजरात राज्य के बीच स्थित 96 किलोमीटर लंबी दलदली ज़मीन का इलाक़ा है, जिस पर दोनों ही देशों के अपने-अपने दावे हैं।

पाकिस्तान की नीयत में खोट : राजनाथ
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विगत दिवस दावा किया था कि पाकिस्तान सर क्रीक के नज़दीकी इलाकों में सैन्य ढांचे विकसित कर रहा है।
राजनाथ सिंह ने कहा था, सर क्रीक क्षेत्र में सीमा विवाद को हवा दी जा रही है। भारत ने बातचीत के जरिए इस विवाद को सुलझाने की कई कोशिशें की हैं लेकिन पाकिस्तान की नीयत में ही खोट है, उसकी नीयत साफ नहीं हैं। पाकिस्तानी सेना ने जिस तरह से सरक्रीक से सटे इलाकों में अपनै सैन्य ढांचों का विस्तार किया है, वो उसकी मंशा को दर्शाता है।
राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर पाकिस्तान की ओर से इस क्षेत्र में किसी तरह के दुस्साहस की कोशिश की जाती है तो उसका इतना निर्णायक जवाब दिया जाएगा कि ‘इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे’।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

सैन्य अभ्यास का महत्व
सर क्रीक और अरब सागर में भारतीय सेनाओं के वर्तमान सैन्य अभ्यास को बहुत महत्व दिया जा रहा है।
रक्षा विशेषज्ञ राहुल बेदी ने कहा, यह अभ्यास गुजरात के कच्छ क्षेत्र में भी किया गया , जहां सर क्रीक स्थित है। यह अभ्यास इस क्षेत्र के बाहरी इलाकों पर भी केंद्रित रहा।
उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने यहां वायु सेना और थल सेना के साथ बड़े पैमाने पर संयुक्त अभ्यास किया।
कई विश्लेषकों और रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का मानना है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत पाकिस्तान को यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि उसकी सेना पूरी तरह तैनात और तैयार है । हालांकि, किसी भी झड़प का कोई संकेत नहीं है, लेकिन यह अभ्यास एक संदेश देने की कोशिश जरूर है।
भारत के नौसेना संचालन महानिदेशक वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने पिछले सप्ताह कहा था कि दक्षिणी सैन्य कमान, पश्चिमी नौसेना कमान और दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया था कि इसमें 20 से 25 युद्धपोत, 40 लड़ाकू विमान और दूसरे विमान शामिल थे।
यह सैन्य अभ्यास बहुत बड़े पैमाने पर किया गया। इसमें लगभग 20 हज़ार सैनिकों ने हिस्सा लिया।
इस अभ्यास में न केवल थल सेना शामिल रही, बल्कि वायु सेना और नौसेना के एडवांस विमान, जैसे राफेल, सुखोई 30, तथा नौसेना के आधुनिक युद्धपोत और पनडुब्बियां भी शामिल थे।
राहुल बेदी ने कहा, इस अभ्यास के दो उद्देश्य थे। पहला, थल सेना, नौसेना और वायु सेना की एक साथ काम करने की क्षमता बढ़ाना और दूसरा, सेना का एक समन्वित नेटवर्क बनाना।
इसके तहत भारत के हवाई और स्पेस संसाधनों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, यह अभ्यास हर साल किया जाता है, लेकिन इस साल मई में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह एक बहुत ही एडवांस अभ्यास है।
वहीं रक्षा मामलों पर छपने वाली ‘फ़ोर्स’ मैगज़ीन के संपादक और विश्लेषक प्रवीण साहनी का मानना है कि ‘त्रिशूल’ हर साल होने वाला एक युद्ध अभ्यास है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation