• Latest
  • Trending
social media

ऑस्ट्रेलिया में 16 वर्ष से कम उम्र वालों का सोशल-मीडिया बैन

November 15, 2025
नैंसी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप

नासा ने लॉन्च की 4.3 अरब डॉलर की दूरबीन

September 6, 2026
गुनगुन बियाल पीएंडआई इंडिया 2026 विजेता

देहरादून की गुनगुन ने कैंसर को हराकर सौंदर्य का ताज जीता

September 6, 2026
वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर संघर्षों का असर

युद्ध बढ़ेगा तो भूख भी: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को चेताया

September 6, 2026
UPI

यूपीआई की ग्लोबल उड़ान,11 देशों में पहुंचा भारत का पेमेंट सिस्टम

September 6, 2026
एच-1बी वीजा नई फीस

एच-1बी वीजा पर ₹98 लाख वसूलेगा अमेरिका

September 6, 2026
जितेंद्र मिश्रा राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने श्रीराम मंदिर के सीईओ

September 6, 2026
बाइक टैक्सी को मंजूरी: गडकरी ने राज्यों से की अपील, 8 करोड़ रोजगार

गडकरी बोले- सभी राज्य बाइक टैक्सी को दें मंजूरी

September 6, 2026
वंतारा इंडोनेशिया वन्यजीव संरक्षण साझेदारी

अनंत अंबानी के वंतारा और इंडोनेशिया सरकार ने मिलाया हाथ

September 6, 2026
यूपी आउटसोर्स सेवा निगम

उत्तर प्रदेश के 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में भारी वृद्धि

September 6, 2026
महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027

भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

September 6, 2026
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज: श्रेयस अय्यर कप्तान, बुमराह की वापसी

वैभव सूर्यवंशी भारत की टी-20 टीम में बरकरार

September 6, 2026
जसप्रीत बुमराह टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग

बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर फिसले

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ऑस्ट्रेलिया में 16 वर्ष से कम उम्र वालों का सोशल-मीडिया बैन

- उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर ₹400 करोड़ तक जुर्माना लगेगा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 15, 2025
in the blitz
0
social media

YOU MAY ALSO LIKE

इसरो ने भेजा धरती का ‘पहरेदार’

बुके-इकॉनॉमिक्स

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट बनाने पर बैन कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया इस तरह का बैन लगाने वाला दुनिया का पहला देश बनने जा रहा है।
यह रोक ऑस्ट्रेलिया सरकार के नवंबर 2024 में पास हुए ‘ऑनलाइन सेफ्टी अमेंडमेंट बिल’ से लागू होगी। यह बैन 10 दिसंबर से लागू होगा। इस कानून का मकसद बच्चों को ऑनलाइन हानिकारक कंटेंट और साइबर जोखिमों से बचाना है। इस सोशल मीडिया बैन का मतलब है कि ‘एज-रेस्ट्रिक्टेड’ प्लेटफॉर्म्स पर 16 साल से कम उम्र के बच्चे अकाउंट नहीं बना सकेंगे।
ऑस्ट्रेलिया की कम्युनिकेशंस मिनिस्टर अनिका वेल्स ने कहा है कि यह बच्चों को ऑनलाइन हानिकारक कंटेंट से बचाने का तरीका है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को इसके लिए उम्र चेक करने जैसे रीजनेबल स्टेप्स लेने होंगे। कानून का पालन नहीं होने पर पनिशमेंट सिर्फ प्लेटफॉर्म्स को मिलेगी, बच्चों या पेरेंट्स को नहीं। बैन उन प्लेटफॉर्म्स पर लगेगा, जहां सोशल इंटरेक्शन मुख्य है। इनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, टिकटॉक, X, यूट्यूब, थ्रेड्स, रेडिट और किक शामिल हैं। रेडिट और किक को हाल ही में जोड़ा गया, क्योंकि ये सोशल इंटरेक्शन और यूजर कंटेंट पर फोकस करते हैं। यूट्यूब और रेडिट पर बच्चे वीडियो देख सकेंगे, लेकिन अकाउंट न बनाकर कमेंट या पोस्ट न कर सकेंगे।
दूसरी ओर, डिस्कॉर्ड, ट्विच, मैसेंजर, वॉट्सएप, गिटहब, गूगल क्लासरूम, लेगो प्ले, रोब्लॉक्स, स्टीम, और यूथूब किड्स जैसे प्लेटफॉर्म्स बैन से बाहर हैं। ऑस्ट्रेलिया की ई-सेफ्टी कमिश्नर जूली इनमैन ग्रांट ने बताया कि ये प्लेटफॉर्म सोशल इंटरेक्शन पर केंद्रित हैं, इसलिए बैन लिस्ट अभी फाइनल नहीं है, बदलाव हो सकता है।
बैन 10 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। मौजूदा अकाउंट्स को डिएक्टिवेट या हटाना होगा। प्लेटफॉर्म्स को ‘रीजनेबल स्टेप्स’ लेने होंगे, जैसे उम्र चेक करना। वेल्स ने कहा, प्लेटफॉर्म्स को 10 दिसंबर से पहले हर यूजर को बताना होगा।
बैन लागू करने की जिम्मेदारी प्लेटफॉर्म्स पर होगी। अगर वे न मानें, तो 49.5 मिलियन डॉलर (करीब 400 करोड़ रुपए) का फाइन लग सकता है। प्लेटफॉर्म्स को ‘एज-रिलेटेड सिग्नल्स’ चेक करने होंगे, जैसे अकाउंट कितना पुराना है, बच्चे के कंटेंट पर इंटरेक्शन, या प्रोफाइल फोटो से उम्र अनुमान।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation