• Latest
  • Trending

शेफाली की हुई वाइल्ड एंट्री, रचा इतिहास

November 8, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

शेफाली की हुई वाइल्ड एंट्री, रचा इतिहास

किस्मत ऐसी पलटी कि सबसे 'युवा प्लेयर ऑफ द फाइनल' बनीं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 8, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल सिर्फ भारत की जीत की कहानी नहीं था, बल्कि यह शेफाली वर्मा के पुनर्जन्म जैसी गाथा थी। छह दिन पहले तक उनका नाम टीम इंडिया के वर्ल्ड कप स्क्वॉड में भी नहीं था, लेकिन किस्मत ने पलटी मारी, प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद उन्हें बुलावा आया और उन्होंने मौके को इतिहास में बदल दिया।
21 साल, 279 दिन की उम्र में शेफाली वर्मा विश्व कप फाइनल (पुरुष या महिला) में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने वाली सबसे युवा क्रिकेटर बनीं। ये वही शेफाली हैं जिन्हें कुछ महीने पहले तक वनडे सेटअप से बाहर माना जा रहा था, जिनका नाम चयन की चर्चाओं में तक नहीं था, लेकिन आज वो भारतीय क्रिकेट के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गईं।
सालभर बाद वापसी और फाइनल में धमाका
शेफाली ने जुलाई 2022 में अपना पिछला वनडे अर्धशतक बनाया था। उसके बाद से 13 पारियों में वो एक भी फिफ्टी नहीं बना पाई थीं, जिनमें नौ बार वो 15 रन से कम और छह बार तो एक अंक में ही आउट हुईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने हरियाणा के लिए घरेलू क्रिकेट में जोरदार प्रदर्शन किया, 2024-25 सीजन में 75.28 की औसत और 152 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और डब्ल्यूपीएल 2025 में चौथी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं।
फिर जब किस्मत ने दरवाजा खोला, तो शेफाली ने उसे मजबूती से थाम लिया। सेमीफाइनल में शानदार वापसी के बाद फाइनल में उन्होंने अर्धशतक जमाया और जब दक्षिण अफ्रीका की एनेके बॉश ने उन्हें 56 रन पर कैच छोड़ दिया, तो मानो किस्मत ने खुद उनके हाथों में बल्ला थमा दिया। शेफाली ने उस मौके को भुनाया और भारत को 47 साल बाद महिला विश्व कप का चैंपियन बना दिया। उन्होंने जीवनदान का फायदा उठाकर 78 गेंद में सात चौके और दो छक्क ों की मदद से 87 रन बनाए। इसके अलावा मारिजाने कैप और सुने लूस के महत्वपूर्ण विकेट भी लिए।
शेफाली बोलीं- भगवान ने मुझे कुछ अच्छा करने भेजा था
मैच के बाद शेफाली ने अपनी भावनाएं कुछ यूं बयां कीं। उन्होंने कहा, ‘मैंने शुरू में कहा था कि भगवान ने मुझे कुछ अच्छा करने के लिए भेजा है और आज वो सच हो गया। मैं बहुत खुश हूं कि हमने आखिरकार विश्व कप जीत लिया। इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती।’ टीम में देर से बुलाए जाने के बाद फोकस करना मुश्किल था, लेकिन मैंने खुद पर भरोसा रखा। मेरे माता-पिता, भाई और दोस्तों ने बहुत सपोर्ट किया। उन्होंने हमेशा कहा कि शांत रहो और अपने खेल पर भरोसा रखो।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation