• Latest
  • Trending

भारत का ऐतिहासिक फैसला, ईयू के दो शीर्ष नेता होंगे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि

November 1, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत का ऐतिहासिक फैसला, ईयू के दो शीर्ष नेता होंगे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि

- भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को नई ऊंचाई मिलने की संभावना

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 1, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत ने गणतंत्र दिवस 2026 के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस बार यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष नेतृत्व यानी यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब किसी अंतरराष्ट्रीय संगठन के दो प्रमुख नेता एक साथ भारत के इस प्रतिष्ठित समारोह में शिरकत करेंगे। माना जा रहा है कि उर्सुला वॉन डर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा को यह निमंत्रण भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।
मीडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि औपचारिक निमंत्रण और स्वीकृति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नई दिल्ली और ब्रसेल्स द्वारा इस संबंध में औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किसी नेता को आमंत्रित करना भारत सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण राजनयिक और प्रतीकात्मक कदम माना जाता है। यह चयन केवल औपचारिक नहीं होता, बल्कि इसके पीछे भारत की रणनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक प्राथमिकताएं होती हैं।
भारत का गणतंत्र दिवस, जो हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है, देश के संविधान लागू होने की याद दिलाता है। 1950 से अब तक, भारत ने विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों या सरकार प्रमुखों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है, जो वैश्विक मित्रता का प्रतीक होता है। 2025 के समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि थे, जो भारत-इंडोनेशिया साझेदारी को मजबूत करने का उदाहरण था लेकिन 2026 में ईयू नेताओं की मेजबानी एक नया अध्याय खोलेगी।
भारत और 27 सदस्य देशों वाले यूरोपीय संघ के बीच हाल के महीनों में रिश्तों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इस वर्ष फरवरी में ईयू के कॉलेज ऑफ कमिश्ानर्स की भारत यात्रा के बाद से द्विपक्षीय संवाद में तेजी आई है। ईयू ने एक नया रणनीतिक एजेंडा पारित किया है, जिसका उद्देश्य भारत के साथ संबंधों को नई ऊंचाई तक ले जाना है। इसमें मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) को अंतिम रूप देना, तकनीकी, रक्षा, सुरक्षा, और जनसंपर्क के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना शामिल है।
जब ईयू के नेता जनवरी में भारत आएंगे, तो उसी दौरान नई दिल्ली में भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जो मूल रूप से 2026 की शुरुआत में होना था। इससे यह तय हो गया है कि दोनों पक्षों के बीच एफटीए वार्ता को दिसंबर तक पूरा करना होगा।
एफटीए वार्ता में प्रगति
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल वर्तमान में बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हैं, जहां वे ईयू के ट्रेड कमिश्नर मारोस शेफकोविक से बातचीत कर रहे हैं। शेफकोविक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, हम गहन और विस्तृत चर्चा कर रहे हैं। व्यापार और निवेश समझौते के माध्यम से संबंधों को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।
जानकारी के अनुसार, भारत-ईयू एफटीए के 23 अध्यायों में से लगभग आधे अध्यायों पर सहमति बन चुकी है, जबकि शेष विषय- कृषि, वाइन, ऑटोमोबाइल, बीमा और बैंकिंग पर वार्ता जारी है।
उच्च स्तरीय संवाद जारी
ईयू की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन और एंटोनियो कोस्टा हाल के महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दो बार बात कर चुके हैं, जिसमें एक वार्ता 17 सितंबर (प्रधानमंत्री के जन्मदिन) को भी हुई। दोनों नेता दक्षिण अफ्रीका में नवंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी मिलने वाले हैं।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी 20-21 नवंबर को ब्रसेल्स में इंडो-पैसिफिक फोरम में भाग लेंगे, जबकि ईयू की हाई रिप्रेजेंटेटिव काया कल्लास दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 की शुरुआत में भारत आने वाली हैं।
भारत-ईयू साझेदारी मजबूत
रूस-यूक्रेन युद्ध और भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद जैसे मुद्दों पर मतभेदों के बावजूद, नई दिल्ली का मानना है कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच साझा हित कहीं अधिक हैं। अमेरिका की नीतिगत अनिश्चितता ने भारत और यूरोप दोनों को एक-दूसरे के प्रति और अधिक आकर्षित किया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation