• Latest
  • Trending

एआई विकास के लिए अंबानी-जुकरबर्ग की 855 करोड़ की सुपर डील

November 1, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एआई विकास के लिए अंबानी-जुकरबर्ग की 855 करोड़ की सुपर डील

रिलायंस 100 फीसद सब्सिडियरी कंपनी के जरिये आरईआईएल में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेगी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 1, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज और मेटा प्लेटफॉर्म्स मिलकर भारत में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सेवाओं में 855 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। यह निवेश दोनों कंपनियों की नई कंपनी रिलायंस एंटरप्राइज इंटेलिजेंस लिमिटेड (आरईआईएल) में उनकी हिस्सेदारी के आधार पर होगा। भारत का एआई बाजार 2027 तक 20-22 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। यह घोषणा रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी और मेटा के मालिक मार्क जकरबर्ग ने की।
रिलायंस अपनी 100% सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस के जरिये आरईआईएल में 70% हिस्सेदारी रखेगी। वहीं, मेटा अपनी 100% सहायक कंपनी फेसबुक ओवरसीज के माध्यम से बाकी 30% हिस्सेदारी की मालिक होगी। आरईआईएल का काम एंटरप्राइज एआई सेवाओं को विकसित करना, उनकी मार्केटिंग करना और उनका डिस्ट्रीब्यूशन होगा। इस संयुक्त उद्यम की घोषणा सबसे पहले अगस्त में रिलायंस की वार्षिक आम बैठक में मुकेश अंबानी और मार्क जकरबर्ग ने की थी।
अपनी-अपनी ताकतों का करेंगे इस्तेमाल
इस पार्टनरशिप में रिलायंस और मेटा दोनों अपनी-अपनी ताकत का इस्तेमाल करेंगी ताकि एआई सेवाओं को प्रभावी ढंग से भारतीय बाजार तक पहुंचाया जा सके। मेटा अपनी तकनीकी विशेषज्ञता का योगदान करेगी, विशेष रूप से अपने शक्तिशाली ‘लामा’ आधारित एआई मॉडल विकसित करने पर फोकस करेगी, जो इन सेवाओं की मुख्य तकनीक होगी।
वहीं, रिलायंस अपने विशाल डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और हजारों भारतीय उद्यमों तथा छोटे व्यवसायों तक अपनी पहुंच का लाभ उठाएगी। इस प्रयास का अंतिम टारगेट बहुमुखी एआई समाधान प्रदान करना है जो क्लाउड, ऑन-प्रिमाइसेस (स्थानीय सर्वर) या हाइब्रिड वातावरण में काम कर सकें। इसमें इस्तेमाल की कुल लागत को कम रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा ताकि शक्तिशाली एआई उपकरण व्यापक भारतीय बाजार के लिए किफायती और सुलभ बन सकें।
भारत एआई सेक्टर में होगा मजबूत
एआई एक ऐसी तकनीक है जो मशीनों को इंसानों की तरह सोचने और सीखने में मदद करती है। यह कंपनियों को अपने काम को बेहतर बनाने और नए तरीके खोजने में मदद कर सकती है। भारत में एआई का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। यह निवेश भारत को एआई के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation