• Latest
  • Trending

नई सोच, नया कारनामा… कमा रहे सालाना 10 करोड़ रुपये

November 1, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नई सोच, नया कारनामा… कमा रहे सालाना 10 करोड़ रुपये

बायोफोर्टिफाइड सीड्स ने बताई सेहत और इनकम वृद्धि की नई परिभाषा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 1, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। कुछ साल पहले तक सुखविंदर सिंह ने बायोफोर्टिफाइड सीड्स के बारे में कभी सुना भी नहीं था। बायोफोर्टिफाइड सीड्स वो बीज होते हैं जिन्हें खास पोषक तत्वों जैसे आयरन और जिंक की मात्रा बढ़ाने के लिए तैयार किया जाता है। सुखविंदर सिंह अब इन बीजों का इस्तेमाल करके अपनी 5.5 एकड़ जमीन पर गेहूं उगा रहे हैं और काफी खुश हैं।
इसके पीछे कारनामा लखनऊ के ऐश्वर्या भटनागर और प्रतीक रस्तोगी का है। यह कपल ‘ग्रीनडे’ नाम से एक पहल चला रहा है। यह पहल किसानों और ग्राहकों दोनों के लिए फायदेमंद है। वे खेती के नए तरीके और ऐसे बीज बढ़ावा दे रहे हैं जिनमें पोषक तत्व ज्यादा हों। इसके जरिए यह कपल (ऐश्वर्या भटनागर और प्रतीक रस्तोगी) लगभग 10 करोड़ रुपये सालाना कमा रहा है।
49 साल के सुखविंदर सिंह ने बायोफोर्टिफाइड सीड्स अपनाने का फैसला कर लिया क्योंकि वे केमिकल फर्टिलाइजर के बढ़ते इस्तेमाल से चिंतित थे। उनका मानना था कि ये केमिकल फर्टिलाइजर न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि खाने वालों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक हैं। इसलिए उन्होंने जिंक से भरपूर बायोफोर्टिफाइड सीड्स में निवेश करने की सोची। सुखविंदर सिंह के लिए बायोफोर्टिफाइड सीड्स का इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि उनके अनाज की क्वॉलिटी बहुत बेहतर हो गई। उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुखविंदर सिंह बताते हैं, ‘मेरे बच्चे बायोफोर्टिफाइड सीड्स से उगाए गए गेहूं से बनी रोटी को ज्यादा स्वादिष्ट बताते हैं। सुखविंदर सिंह बताते हैं कि भले ही इन बीजों से प्रति एकड़ पैदावार थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर फायदे बहुत ज्यादा हैं। इन फायदों में कम लागत और बेहतर क्वालिटी शामिल है, जो पैदावार में थोड़ी सी कमी को पूरा कर देते हैं। इसके अलावा, उन्हें सामान्य गेहूं के 2000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव की जगह 2600 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है।
कैसे हुई कारोबार की शुरुआत
2016 में आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई और एंटरप्रेन्योरशिप ट्रेनिंग पूरी करने के बाद प्रतीक को अपने गृह राज्य में कृषि क्षेत्र को बेहतर बनाने की तीव्र इच्छा हुई। उन्हें सलाह दी गई थी कि वे बिजनेस में आसानी के लिए महाराष्ट्र और गुजरात जैसे ज्यादा विकसित राज्यों में जाएं, लेकिन उन्होंने मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया। ये ऐसे इलाके थे जहां कृषि में अभी काफी सुधार की जरूरत थी। कॉर्पोरेट जगत में एक साल काम करने के बाद, उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ अपने पैतृक गांव सीतापुर चले गए। ऐश्वर्या, आईएचएम बॉम्बे की छात्रा रह चुकी हैं और उन्होंने फूड साइंसेज और न्यूट्रिशन की पढ़ाई की है।
2020 में हुआ कंपनी का जन्म
कपल की कंपनी ग्रीनडे की शुरुआत जनवरी 2020 में हुई। कपल का लक्ष्य सिस्टम में इनोवेशन लाना और फसल पोषण को बढ़ाना था। प्रतीक कहते हैं कि ग्रीनडे का विजन सरल लेकिन प्रभावशाली था। उन्होंने कहा कि हम फसलों की पोषण गुणवत्ता में सुधार करना चाहते थे और साथ ही किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाहते थे।
गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी और अन्य क्षेत्रों के हजारों किसानों के साथ सहयोग के माध्यम से, इस पहल ने बायोफोर्टिफाइड बीजों को अपनाने को बढ़ावा दिया। अपने स्टार्टअप द्वारा बनाए गए प्रभाव को देखते हुए ऐश्वर्या कहती हैं कि सीतापुर में किसानों के साथ मिलकर ढाई साल बिताने के बाद उन्होंने अपार क्षमता देखी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation